अगर आप भी दिल्ली मेट्रो का नया स्मार्ट कार्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको पहले कुछ जरूरी अपडेट्स जान लेने चाहिए. नहीं तो आपको भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ताजा मामला नोएडा सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन से सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, यहां पर एक यात्री ने मेट्रो कस्टमर सर्विस सेंटर पर जाकर एक स्मार्ट कार्ड देने को कहा. सेंटर पर मौजूद कर्मचारी ने यात्री को मेट्रो कार्ड देने से पहले उसका फोन नंबर दर्ज कराने के लिए कहा. जब नंबर दिया गया तो फोन पर एक ओटीपी आया और कर्मचारी ने वह ओटीपी मांगा. उस यात्री ने बताया कि यह पहली बार है जब स्मार्ट कार्ड के लिए मोबाइल नंबर और ओटीपी मांगा गया है.
ऐसा पहले कभी भी नहीं होता था. इसके जवाब में कर्मचारियों ने बताया कि एक साल हो गया अब स्मार्ट कार्ड लेने के लिए यही नियम है. आपको एक मोबाइल नंबर पर एक ही कार्ड दिया जा सकता है. इसके बाद यात्री को लगा कि अगर किसी परिवार में एक ही मोबाइल नंबर है तो क्या सभी परिजन मेट्रो कार्ड नहीं ले पाएंगे? इसके बाद यात्री ने बिना क्यूआर टिकट खरीद लिए.
क्या है पूरा मामला?
हालांकि इस घटना को पढ़कर आपको भी लग रहा होगा कि क्या दिल्ली मेट्रो ने अपने नियमों में बदलाव किया है. क्या अब सिर्फ मोबाइल नंबर से ही मेट्रो स्मार्ट कार्ड मिलेगा? तो आपको बता दें कि यह घटना सही है लेकिन जानकारी अधूरी है. यहां मेट्रो स्टेशन में तैनात कर्मचारियों ने यात्री को पूरी जानकारी नहीं दी.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर इस घटना पर बताया गया कि दरअसल दिल्ली मेट्रो ने अपने नियम नहीं बदले हैं, लेकिन मेट्रो स्टेशनों पर दो तरह के स्मार्ट कार्ड उपलब्ध हैं. डीएमआरसी का मेट्रो स्मार्ट कार्ड लेने के लिए आपको न फोन नंबर देने की जरूरत है और न ही कोई ओटीपी आएगा. आप अपने और अपने परिजनों के लिए यह स्मार्ट कार्ड आसानी से खरीद सकते हैं. इसका चार्ज और नियम भी पहले की ही तरह हैं, कुछ भी नहीं बदला है.
वहीं, मामले की जानकारी देते हुए डीएमआरसी की ओर से बताया गया कि जो कार्ड उस यात्री को दिया गया वह निश्चित रूप से एनसीएमसी कार्ड होगा, जो आपके अकाउंट से लिंक रहता है. यह कार्ड मोबाइल फोन और ओटीपी के बाद ही दिया जाता है. यही वजह है कि एक फोन नंबर पर एक ही एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड इश्यू किया जा सकता है.
दोनों स्मार्ट कार्ड में क्या है अंतर?
दरअसल DMRC स्मार्ट कार्ड सामान्य मेट्रो स्मार्ट कार्ड है, जो मेट्रो में यात्रा करने के लिए इस्तेमाल होता है. जबकि एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड आपके लिए न केवल मेट्रो में यात्रा बल्कि शॉपिंग से लेकर कई जगहों पर पेमेंट करने की सहूलियत देता है. यह कॉमन मोबिलिटी स्मार्ट कार्ड है, जिसका इस्तेमाल आप मेट्रो ट्रेन से लेकर डीटीसी की बसों में सफर करने के लिए भी कर सकते हैं. आप एनसीएमसी कार्ड से पेट्रोल पंप, टोल, पार्किंग आदि का भुगतान भी कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
अलर्ट! दिल्ली म आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद
27 mins agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
15 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
16 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
1 day agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines