नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर आई है। यहां शुक्रवार 24 नवंबर और फिर 27 नवंबर को शराब की तमाम दुकानें, बार और पब वगैरह बंद रहेंगे। जहां तक वजह की बात है, श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस और श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक भानवाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य की अरविंद केजरीवाल सरकार ने इन दोनों दिनों को ड्राई घोषित किया है। यह अलग बात है कि क्रिसमस पर सुरा के शौकीनों को इस तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।
केजरीवाल सरकार का आदेश
दरअसल, गुरुवार को अरविंद केजरीवाल सरकार ने आदेश जारी किया है कि 24 नवंबर को सिख पंथ की स्थापना और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के मौके पर शुक्रवार को दिल्ली में सभी शराब की दुकानें, बार और पब बंद रहेंगे। इसके ठीक दो दिन छोड़कर 27 नवंबर को फिर से यही स्थिति रहने वाली है। सोमवार 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में भी दिल्ली में शराब की बिक्री पर रोक रहेगी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में लगातार 5वें दिन भी AQI ‘बहुत खराब’, कब मिलेगी प्रदूषण से राहत?
क्रिसमस पर खुली रहेंगी शराब की दुकानें
दूसरी ओर दिल्ली उत्पाद शुल्क विभाग की तरफ से एक नया निर्देश और जारी किया गया है। इस निर्देश के मुताबिक क्रिसमस पर शराब की बिक्री पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। हालांकि इससे पहले 29 सितंबर को एक आदेश जारी करते हुए विभाग की तरफ से अक्टूबर से दिसंबर तक कुल छह ड्राई डे घोषित किए गए थे। इनमें एक 25 दिसंबर भी शामिल था। पहले से जारी आदेश में बदलाव की पुष्टि करते हुए एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि अब क्रिसमस पर ड्राई डे नहीं रहेगा।
यह भी पढ़ें: मुजीबुर रहमान के हत्यारे को कनाडा में मिली है पनाह? अब शेख हसीना सरकार ने उठाया बड़ा कदम
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
3 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
4 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
7 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines