हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्मृति ईरानी क्यों नहीं बन सकतीं ग्रेटर कैलाश से प्रत्याशी? BJP इन चेहरों पर लगा सकती है दांव

Delhi Assembly Elections 2025: ग्रेटर कैलाश सीट पर बीजेपी ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है जो जिताऊ हो, जिसका चेहरा और राजनीतिक ग्राफ आप उम्मीदवार पर हावी हो सके।

विज्ञापन
स्मृति ईरानी, मीनाक्षी लेखी, सौरभ भारद्वाज

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज हैं। यहां बीजेपी ने अब तक 59 और कांग्रेस ने 64 सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है।

इसी बीच राजधानी की एक सीट ग्रेटर कैलाश इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, बीजेपी द्वारा यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी, पूर्व महापौर आरती मेहरा और निगम पार्षद शिखा राय समेत कई बड़े नेताओं में से किसी एक को टिकट देने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

स्मृति ईरानी दिल्ली की वोटर नहीं

राजनीतिक जानकारों की मानें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस चुनावी रेस से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। दरअसल, वह दिल्ली की वोटर नहीं हैं और अब विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। ऐसे में वह नए वोटर लिस्ट में भी शामिल नहीं हो सकती।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025: कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से टिकट

सौरभ भारद्वाज के सामने चाहिए मजबूत प्रत्याशी

ग्रेटर कैलाश सीट पर बीजेपी ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है जो जिताऊ हो, जिसका चेहरा और राजनीतिक ग्राफ आप उम्मीदवार पर हावी हो सके। दरअसल, ग्रेटर कैलाश विधानसभा में 2020 में आप के सौरभ भारद्वाज 16809 वोटों के अंतर से जीते थे। उन्होंने बीजेपी की शिखा राय को हराया था। इससे पहले 2015 में सौरभ भारद्वाज ने 57589 वोट लेकर जीत दर्ज की थी। उस समय बीजेपी के राकेश कुमार गुलिया को 43006 वोट मिले थे।

विज्ञापन

कांग्रेस के गर्वित सिंघवी चुनाव मैदान में

जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने सौरभ भारद्वाज को टक्कर देने के लिए अपने तेज तर्रार नेता गर्वित सिंघवी को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, बीजेपी का इस सीट पर अभी पेंच फंसा हुआ है। शिखा राय के प्रोफाइल की बात करें तो वह वकील हैं और अभी ग्रेटर कैलाश-1 वार्ड में पार्षद हैं। वहीं, मीनाक्षी लेखी 2014 से 2024 तक नई दिल्ली से सांसद थीं, लेकिन बीजे लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। ऐसे में अटकलें हैं कि पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है।

ये भी पढ़ें: CM आतिशी और AAP के खिलाफ अब तक 5 केस, जानें किन-किन मामलों में दर्ज हुई FIR

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola