हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए गुड न्यूज; टिकट से जुड़ी समस्या खत्म, शुरू हुई ये सुविधा

विज्ञापन
delhi metro

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की परेशानियों को समझते हुए टिकट से जुड़ी समस्याओं को खत्म करते हुए नई सुविधा शुरू की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्री अब सफर करने के लिए टोकन खरीदने या फिर स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई से पेमेंट कर सकेंगे।

कहा जा रहा है कि टीवीएम यानी टिकट वेडिंग मशीन पर अब क्यूआर कोड भी दिखेगा जिसके जरिए यात्री टोकन ले सकेंगे। साथ ही यात्रा के लिए अपने मेट्रो स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज भी कर सकेंगे। DMRC से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार यानी 3 अगस्त को राजीव चौक पर इस सुविधा की शुरुआत हुई।

बता दें कि अब तक यात्री या तो मेट्रो स्टेशन पर स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कराते थे, या फिर टिकट वेंडिंग मशीन के जरिए टोकन लेते थे। इस दौरान नोट पुराने या फिर फटे होने, कई बार 10, 20 या फिर 50 के नोट न होने के कारण कई बार भीड़ होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन, अब मेट्रो की ओर से यात्रियों की परेशानियों को देख मेट्रो ने क्यूआर कोड की सुविधा शुरू की है जिसे स्कैन कर यात्री न सिर्फ टोकन ले सकेंगे बल्कि अपना मेट्रो कार्ड भी रिचार्ज कर सकेंगे।

विज्ञापन

पहले नोएडा-गाजियाबाद कॉरि़डोर पर शुरू हुई थी सुविधा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक से पहले दिल्ली-गाजियाबाद कॉरिडोर पर एक-दो जगहों पर टिकट वेंडिंग मशीन में क्यूआर कोड की सुविधा शुरू की गई थी। मेट्रो कॉर्पोरेशन के मुताबिक, अब तक 15 से अधिक स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन को अपग्रेड किया जा चुका है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola