हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

वह तबस्सुम नहीं, 16 साल की साली अंजलि थी, गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड में खुल रहे पिता चेतन के कई राज

गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों के 9वीं मंजिल से कूद जान देने के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम को चेतन के ससुर, साली और साढ़ू से पूछताछ की. सभी से अलग-अलग की गई पूछताछ घंटों तक चली और सभी से अलग-अलग सवाल भी पूछे गए.

विज्ञापन

गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों के 9वीं मंजिल से कूद जान देने के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. ताजा जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम को चेतन के ससुर, साली और साढ़ू से पूछताछ की. सभी से अलग-अलग की गई पूछताछ घंटों तक चली और सभी से अलग-अलग सवाल भी पूछे गए. तीनों में बताया कि 2018 में मरने वाली चेतन की साली 16 वर्षीय आंचल थी, जबकि चेतन और तीनों पत्नियों ने उसे चेतन की प्रेमिका तबस्सुम बताया था.

वहीं, मामले में अभी तक की जांच में पता चला है कि बच्चियां पिता के करीब थीं. हादसे के बाद चेतन के बारे में एक के बाद एक कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं और सगे संबंधियों के ही विरोधाभासी बयानों ने पुलिस को और ज्यादा उलझा दिया है. जिसके कारण ही पुलिस अब हर मामले की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है और यह खजूरी में कहां रहते थे, कितनी पढ़ाई की, पहली, दूसरी और तीसरी शादी कैसे की और कितनी महिलाओं से संबंध रहे, कहां-कहां रहे, क्या-क्या काम किया, कहां नौकरी की, बच्चियों के साथ कैसे संबंध… हर एक पहलू को लेकर पुलिस जानकारियां जुटा रही है.

वह तबस्सुम नहीं आंचल थी

पुलिस ने सोमवार को चेतन के ससुर दिलीप, साली शालू और साढ़ू विष्णु से पूछताछ की. शाम से देर रात तक पूछताछ हुई. तीनों ने चेतन की पहली और दूसरी शादी को लेकर वही बात दोहराई, जो चेतन ने बताई थी. मगर साल 2018 में चेतन के दूसरे घर की बालकनी से गिरकर मरने वाली लड़की के बारे में कहा कि वह 16 वर्षीय आंचल थी, जो चेतन की साली यानी दिलीप की बेटी थी. वह निशिका के जन्मदिन की पार्टी में गई थी. बालकनी से कपड़े उतारने के दौरान पैर फिसलने से गिरने के बाद मौत हुई थी. वहीं, चेतन और उसकी तीनों पत्नियों का कहना था कि राजेंद्रनगर वाले फ्लैट में साल 2018 में उसकी लिव-इन पार्टनर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. वह मुस्लिम थी, जिसका नाम तबस्सुम था.

विज्ञापन

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड

पाखी (12), प्राची (14) और निशिका (16) ने पिछले बुधवार को अपने अपार्टमेंट बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी. आरोप है कि उनके माता-पिता ने उनकी गेमिंग की लत पर आपत्ति जताई थी और उनके फोन छीन लिए थे.

लड़कियों ने अंदर से अपना कमरा बंद किया और सुबह करीब 2:15 बजे एक-एक करके बालकनी की खिड़की से कूद गईं. आवाज इतनी तेज थी कि रिहायशी कॉम्प्लेक्स में कई लोग जाग गए. उन्हें तुरंत लोनी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

विज्ञापन

3 पत्नियां – जो हैं बहनें

गाजियाबाद सुसाइड जांच में एक जटिल पारिवारिक ढांचा सामने आया है. जांच में पता चला है कि कुमार की फिलहाल तीन पत्नियां हैं, सुजाता, हीना और टीना, जो बहनें हैं. बताया जा रहा है कि सुजाता निशिका की मां हैं, जबकि हीना प्राची और पाखी की मां हैं. कुमार की तीसरी पत्नी टीना से एक और बेटी थी, देवू, जो 4 साल की थी. सभी साथ रहते थे.

यह भी सामने आया है कि स्टॉकब्रोकर कुमार पर 2 करोड़ रुपये का कर्ज था और वह परिवार चलाने के लिए संघर्ष कर रहा था. उसने बिजली के बिल चुकाने के लिए अपनी बेटियों के मोबाइल फोन भी बेच दिए थे. खराब एकेडमिक परफॉर्मेंस और आर्थिक दिक्कतों के कारण लड़कियां दो साल से स्कूल भी नहीं जा रही थीं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola