G 20 Summit 2023 : दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को आयोजित किए जा रहे जी-20 सम्मेलन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। दिल्ली में जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। दिल्ली पुलिस, खुफिया एजेंसियों के साथ भारतीय सेना भी राजधानी की सुरक्षा में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल है।
इस बीच मेहमानों का आगमन 7 सितंबर से ही शुरू हो जाएगा, इसलिए कई तरह के प्रतिबंध देर शाम से ही शुरू हो जाएंगे। ऐसे में आवागमन समेत कई तरह के बदलाव और प्रतिबंध 7 सितंबर की देर शाम से लेकर 10 सितंबर तक रहेंगे। आइये जानते हैं कि दिल्ली में 8, 9 और 10 सितंबर को क्या क्या बंद रहेगा और क्या-क्या खुला?
3 दिन बंद रहेंगे स्कूल
दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने 8, 9 और 10 सितंबर को स्कूलों के साथ दफ्तरों को भी बंद करने का ऐलान किया गया है। इसके बाद नोएडा और गुरुग्राम के दफ्तरों में भी वर्क फ्रॉम होम होगा। इसके साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि तीन दिन तक फैक्ट्री/संस्थान आदि बंद करने की स्थिति में प्रबंधन को अपने कर्मचारियों को पूरी सैलरी देनी होगी।
दिल्ली मेट्रो लाया नया ऑफर
राष्ट्रीय राजधानी में विदेशी मेहमानों के आगमन के चलते दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने अपनी ओर से पूरी तैयारी की है। इस दौरान विदेशी मेहमानों को कोई दिक्कत नहीं आए, इसलिए पर्यटन स्मार्ट कार्ड लॉन्च किया है। इसमें 200 रुपये देकर पूरे दिन मेट्रो में सफर किया जा सकेगा, जबकि 500 रुपये का स्मार्ट कार्ड लेकर 3 दिन तक मेट्रो में यात्रा कर पाएंगे। इस बीच दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने डीएमआरसी से 8, 9 और 10 सितंबर को सुबह 4 बजे से मेट्रो चलाने का अनुरोध किया है।
सिर्फ एक मेट्रो स्टेशन होगा बंद
डीएमआरसी के मुताबिक, पूरी दिल्ली में तीन दिन (8,9 और 10 सितंबर) तक दिल्ली मेट्रो का परिचालन सामान्य तौर पर होगा। इस दौरान कहीं भी मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एक्जिट गेट बंद नहीं होंगे। सिर्फ सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एक्जिट गेट बंद रहेगा। पूर्व में कहा गया था कि दिल्ली में 30 से अधिक मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एक्जिट गेट बंद किया जा सकता है, लेकिन इस निर्णय़ को वापस ले लिया गया था।
जरूरी सेवाओं पर कोई रोक नहीं
दिल्ली पुलिस के अनुसार, पूरी दिल्ली में किसी तरह की कोई रोक नहीं है, सिर्फ नई दिल्ली जिले में कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं, क्योंकि यह आयोजन स्थल में आता है। 8,9 और 10 सितंबर को चिकित्सा सेवाएं, मेडिकल और डाक जैसी सेवाओं पर रोक रहेगी।
G-20 Summit 2023: दिल्ली की इस मार्केट में 50% तक का ऑफर, चंदन का टीका लगाकर होगा स्वागत
यहां तक ऑनलाइन डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा, लेकिन दवाइयों की डिलीवरी पर रोक नहीं रहेगा। यात्रा के लिए घर से निकले लोगों से टिकट आदि से संबंधित प्रमाण मांगा जा सकता है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने कहा है कि राजधानी में आवागमन के लिए मेट्रो सेवाओं को तरजीह दें।
INDIA से नफरत करते थे मोहम्मद अली जिन्ना भी, ‘भारत’ को लेकर क्या थी राय? पढ़िये- Inside Story
नई दिल्ली जिला में रेस्तरां और होटल बंद रहेंगे। तीन दिन तक सिर्फ किराना स्टोर के अलावा, एटीएम और मेडिकल से संबंधित संस्थान ही खुले रहेंगे। इसके साथ ही सभी थिएटर और रेस्तरां भी बंद रहेंगे। यहां तक दोपहिया और चार पहिया वाहनों को भी नई दिल्ली जिले में संचालन की अनुमति नहीं होगी।
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
8 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
9 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
10 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
12 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
12 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
14 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
14 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
16 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
18 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines