G-20 Summit 2023: जी-20 सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के इलाकों में दुकानें, स्कूल समेत व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। इस बीच सवाल यह भी उठने लगे हैं कि क्या कनॉट प्लेस, चांदनी चौक समेत दिल्ली के अन्य नामी बाजार भी बंद रहेंगे? इस बाबत दिल्ली पुलिस का कहना है कि सिर्फ नई दिल्ली जिले में ही व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकान और बाजार बंद रहेंगे, बाकी जगहों पर सबकुछ खुला रहेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी 8, 9 और 10 सितंबर को दिल्ली की नामी मार्केट लाजपतनगर सेंट्रल मार्केट और सरोजनी नगर मार्केट खुली रहेगी। सरोजनीनगर मार्केट दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट में शुमार है। जी-20 सम्मेलन के दौरान आम लोगों के साथ यहां पर विदेशी मेहमानों को भी खरीदारी पर विशेष ऑफर दिया जाएगा।
यह भी जानकारी सामने आ रही है कि विदेशी मेहमानों को खरीदारी पर 50 प्रतिशत का ऑफिर मिलेगा। मार्केट एसोसिएशन का कहना है कि जी-320 से जुड़े विदेश से आए लोग हमारे अतिथि हैं। ऐसे में हम उन्हें खरीदारी पर विशेष छूट का ऑफर भी देंगे।
G-20 Summit 2023: 8, 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में क्या रहेगा प्रतिबंधित, जानें- पूरा प्लान
मार्केट प्रबंधन के पदाधिकारियों के अनुसार, सरोजनी नगर मार्केट विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमारी कोशिश होगी कि मेहमानों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आए। लाजपतनगर मार्केट में भी इससे मिलती-जुलती तैयारी की गई है।
चंदन का टीका लगाकर किया जाएगा स्वागत
सरोजनीनगर मिनी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा की मानें तो विदेशी मेहमानों का स्वागत टीका लगाकर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें फूलों की माला भी पहनाई जाएगी। इसके साथ ही विदेश मेहमानों को खरीदारी पर 10 से लेकर 50 प्रतिशत का ऑफर दिया जाएगा। कुछ ऐसी ही स्थिति लाजपतनगर की है। यहां पर बताया जा रहा कि यहां भी विदेशी मेहमानों को ठीकठाक ऑफिर दिया जाएगा।
Cloud Seeding क्या है, जो ठंड में दिला सकता है 2 करोड़ लोगों को राहत
गौरतलब है कि जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली में आगामी 8, 9 और 10 सितंबर को स्कूलों में अवकाश रहेगा। शनिवार को 8 सितंबर को शनिवार है, जबकि 9 को रविवार और 10 को सोमवार को अवकाश रहेगा। दिल्ली में विदेशी मेहमानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आए इसके लिए इस तरह के विशेष प्रबंधन किए गए हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
11 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
22 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines