G-20 Summit 2023: देश की राजधानी दिल्ली में आगामी 9 और 10 सितंबर को जी-20 सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। इसमें 20 देशों के दिग्गज नेता और राष्ट्राध्यक्ष नई दिल्ली आ रहे हैं। इन मेहमानों को कोई दिक्कत नहीं हो, इसलिए आयोजन स्थल प्रगति मैदान के आसपास नई दिल्ली जिले में कई तरह के प्रतिबंध लागू होंगे।
इस बीच जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर अफवाह फैल रही है कि उस वक्त दिल्ली में लॉकडाउन रहेगा। इस पर दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा का कहना है कि यह तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। चूंकि कई राष्ट्राध्यक्ष आ रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल हो रहे हैं, इसलिए हमने नई दिल्ली जिले में एक ‘नियंत्रित क्षेत्र’ बनाया है। इस क्षेत्र में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान 3 दिनों (8-10 सितंबर) के लिए बंद कर दिए गए हैं।
सुमन नलवा ने यह भी कहा है कि हम लोगों को दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने की सलाह देते रहे हैं। प्रतिबंधित क्षेत्र के वास्तविक निवासियों को वैध आईडी दिखाकर आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। दिल्ली की सीमाओं से आने वाली आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
Watch Video: अमेरिका में ‘इडालिया’ से 1000 से अधिक उड़ानें प्रभावित, कई राज्यों में तबाही का मंजर
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
12 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
13 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
15 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
15 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
15 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
18 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
20 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines