हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पुलिसवाले की दिलेरी को सलाम! आग से 'खेलकर' बचाई दिव्यांग की जान

Delhi Fire News : दिल्ली में आगजनी के दौरान एक पुलिस वाले ने दिलेरी दिखाई और आग से खेलते हुए दिव्यांग की जान बचा ली।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।

विमल कौशिक, नई दिल्ली 

Delhi Fire News : दिल्ली में एक पुलिसवाले की दिलेरी को सलाम है! जब चारों ओर भगदड़ मची थी तब पुलिस वाले ने आग से खेलकर एक दिव्यांग की जान बचा ली। जब किसी भी व्यक्ति ने इमारत के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटाई तब एक एसआई आग के बीच से होते हुए घर के अंदर घुसा और दिव्यांग को कंधे पर उठाकर बाहर ले आया। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

बदरपुर की कुम्हार गली में गुरुवार की शाम को सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिससे बिल्डिंग में आग गई। इस हादसे से आसपास के लोग काफी डर गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई। इस आग में एक दिव्यांग इमारत की पहली मंजिल में फंसा हुआ था।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : Delhi Fire: कनॉट प्लेस की बिल्डिंग में लगी आग

पुलिस वाले का वीडियो आया सामने

विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे एक एसआई विकास ने जलती इमारत में घुसने की जहमत उठाई। वे फर्स्ट फ्लोर में फंसे दिव्यांग को बचाने के लिए अंदर घुसे और फिर दिव्यांग को कंधे पर उठाकर सीढ़ियों के रास्ते तीसरी मंजिल पर गए। इसके बाद एसआई दिव्यांग को लेकर पड़ोसी की छत पर उतरे। पुलिसवाले ने इस तरह से एक दिव्यांग की जान बचाई। दिव्यांग को बचाते हुए पुलिस वाले का एक वीडियो भी सामने आया है।

घटना में किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं

विज्ञापन

इस आग से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान पुलिस ने लोगों से दूर रहने की सलाह दी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola