Delhi Assembly Election 2025 Results LIVE Updates: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद 70 सीटों पर गिनती चल रही है। कई सीटों के नतीजे आ चुके हैं। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। रुझानों के मुताबिक बीजेपी 48 और आप 22 सीटें ले सकती हैं। वहीं, कांग्रेस का खाता खुलने के आसार नहीं हैं। इसी बीच प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली सचिवालय को सील करने के आदेश दिए हैं। जारी किए गए हैं। दिल्ली में चुनाव रुझानों के बाद प्रशासन हरकत में आया है।
यह भी पढ़ें:Delhi Elections Result: रविंद्र सिंह नेगी कौन? जिन्होंने पटपड़गंज सीट से अवध ओझा को दी करारी शिकस्त
दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने आदेश जारी किए हैं। आदेशों में कहा गया है कि जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की परमिशन के बिना कोई भी फाइल या दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय के परिसर से बाहर नहीं जाना चाहिए। इनकी सुरक्षा के लिए अधिकारियों को सचिवालय पहुंचने के लिए कहा गया है। सभी विभागों के संबंधित शाखा प्रभारियों को कहा गया है कि अपनी फाइलें, दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने अधिकारियों को कहें।
बीजेपी का दावा-फाइलों की सुरक्षा के लिए उठाया कदम
जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने कहा है कि सचिवालय ऑफिस और मंत्रिपरिषद के दफ्तरों पर भी आदेश लागू होंगे। दोनों कार्यालयों के प्रभारियों को आदेशों का पालन करने की हिदायत दी गई है। दिल्ली की सत्ता में परिवर्तन के बाद सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। बीजेपी ने दावा किया है कि ये कदम सरकारी फाइलों की सुरक्षा के लिए उठाए गए हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार बदलते ही बीजेपी ने सरकारी फाइलों को जब्त करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।
दिल्ली में शानदार जीत के बाद राजौरी गार्डन से बीजेपी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पार्टी ने 27 साल का बनवास काट लिया है। गांधी नगर से कैंडिडेट अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी को झूठ के खिलाफ जीत मिली है।
यह भी पढ़ें:Delhi Elections: कई मुस्लिम बहुल सीटों पर BJP आगे, AAP के अमानतुल्लाह ओखला से पिछड़े
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
20 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
22 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines