Earthquake in Delhi NCR: पैरों तले अचानक जमीन हिलने लगी, देखकर ऐसे लगा मानो जिंदगी बस यहीं तक है। सबकुछ ऐसे हिल रहा था, जैसे मौत दस्तक दे रही हो, भूकंप के झटके इतने तेज थी कि दिल दहल गया। पहली बार जान जाने का डर आंखों में, दिल दिमाग में था। आज सुबह जब ऑफिस पहुंची तो भूकंप के झटके लगे।
करीब साढ़े 5 बजे का वक्त रहा होगा, पानी भरने पैंट्री में गई थी कि अचानक दरवाजे-खिड़कियां खड़कने लगीं। बाहर पेड़ तक जोर-जोर से हिल रहे थे। इसके बाद मेन गेट पर फोन करके पूछा तो कंफर्म हुआ कि भूकंप आया है। TV देखने पर पता चला कि दिल्ली और नोएडा में ही नहीं, बल्कि गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, रोहतक, बहादुरगढ़ तक भूकंप को जोरदार झटके लगे। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4 रही।
लोग बोले- मकान ऐसे हिला, जैसे ट्रेन का डिब्बा हिला हो
गाजियाबाद में नीतिखंड फेज-1 में आरती पार्क के पास रहने वाले अजय ने बताया कि भूकंप 5 बजकर 36 मिनट पर आया। जैसे ट्रेन का डिब्बा हिलता है, ऐसे मकान हिल गया। पूरी छत हिल गई, दरवाजे और खिड़कियां तक हिलने लगे। बच्चे उठकर बैठ गए और सभी घर से बाहर आ गए। पूरी कॉलोनी के लोग निकलकर गली में आ गए थे।
वाइब्रेशन ऐसी थी, जैसे फोन वाइब्रेट होने पर हिलने लगता है। इंदिरापुरम में रहने वाले शख्स ने बताया कि बहुत तेज भूकंप आया, जिससे बहुत डर लगा। पूरी बिल्डिंग के लोग बाहर आ गए। नोएडा के रहने वाले अमित कहते हैं कि सुबह 5.35 बजे पूरी बिल्डिंग हिल रही थी…हमारा पूरा परिवार घर से बाहर भागा। मैंने पहले कभी भूकंप के इतने तेज़ झटके महसूस नहीं किए। हम सभी सुरक्षित हैं।
यात्रियों ने भी सुनाई भूकंप की आपबीती
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री का कहना है कि मैं वेटिंग लाउंज में था। सभी वहां से भाग गए। ऐसा लगा जैसे कोई पुल ढह गया हो। गाजियाबाद के एक निवासी का कहना है कि झटके इतने तेज थे। मैंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया। पूरी इमारत हिल रही थी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक और यात्री का कहना है कि यह कम समय के लिए था, लेकिन तीव्रता इतनी अधिक थी।
ऐसा लगा जैसे कोई ट्रेन बहुत तेज गति से आई हो। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे एक और यात्री ने बताया कि हमें ऐसा लग रहा था, मानो कोई ट्रेन यहां जमीन के अंदर दौड़ रही हो…सब कुछ हिल रहा था। एक यात्री ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आया था। चाय पी रहा था कि अचानक दुकान हिलने लगी। दुकानदार चिल्लाने लगा कि भूकंप आया, भूकंप आया और इसके बाद लोग इधर उधर भागने लगे। भूकंप के झटके बहुत तेज थे, जिससे बहुत डर लगा।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
2 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
4 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
9 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
10 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
16 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines