हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi: द्वारका में गिरी अंडर कंस्ट्रक्शन अस्पताल की इमारत, अब तक 1 की मौत और 9 घायल

Dwarka Hospital Collapse : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में गुरुवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन अस्पताल की बिल्डिंग गिर गई। घटना में अब तक कम से कम एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है।

विज्ञापन
Representative Image

Delhi News : दिल्ली में द्वारका के सेक्टर 12 में गुरुवार की शाम एक निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत गिर गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत होने और 9 लोगों के घायल होने की खबर है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल की जांच के लिए एक क्राइम टीम गठित कर दी गई है और केस दर्ज कर लिया गया है।

मृतका की पहला देवी (30) के रूप में हुई है। उसे तुरंत आईजीआई अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी तब सामने आई जब पैट्रोलिंग कर रही द्वारका नॉर्थ पुलिस ने एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के पास भीड़ जमा देखी। पता चला कि एक निर्माणाधीन बेसमेंट की एक दीवार गिर गई थी और कुछ लोग उसमें फंसे हुए थे।

घायलों को 2 अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें