Dwarka Expressway-UER II Projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को भी फायदा मिलेगा। इनकी शुरुआत से एक जगह से दूसरी जगह जाना बेहद आसान होने वाला है। इसमें पहला द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन है, तो दूसरा प्रोजेक्ट अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER-II) है, जिनके शुरू होने का सीधा असर दिल्ली समेत NCR के लोगों के सफर पर दिखने वाला है।
अर्बन एक्सटेंशन रोड प्रोजेक्ट
अर्बन एक्सटेंशन रोड प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 75.71 किलोमीटर बताई जा रही है। इसका 54.21 किलोमीटर हिस्सा दिल्ली में और हरियाणा में 21.50 किलोमीटर का भाग बनाया गया है। इसको बनाने में 6,445 करोड़ की लागत आई है। पैकेज 4 को आज शुरू किया जाना है। इससे सीधा फायदा गुरुग्राम, पंजाब, पश्चिम और दक्षिण दिल्ली से NH-44, चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को मिलेगा। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने परियोजनाओं को तैयार करने वाले मजदूरों से बात भी की है।
ये भी पढ़ें: मानेसर से IGI Airport अब महज 35 मिनट में, आज से शुरू हुईं द्वारका एक्सप्रेसवे की 2 टनल
द्वारका एक्सप्रेसवे के बारे में
द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली सेक्शन 10.1 किलोमीटर का है। इसमें इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाने के लिए एक सुरंग भी बनाई गई है। वहीं, इसका हरियाणा सेक्शन NH-48 पर महिपालपुर और खेड़की दौला के बीच 29 किलोमीटर का है। 29 किलोमीटर लंबे द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली और हरियाणा में दो भागों में बनाया गया है। दिल्ली में जो 10.1 किलोमीटर का हिस्सा है, उसमें करीब 5.1 किलोमीटर की टनल है। ये सीधे तौर पर IGI एयरपोर्ट को जोड़ने का काम करती है।
NCR में सुधरेगी कनेक्टिविटी
कहा जा रहा है कि इसके पूरी तरह से शुरू होने के बाद दिल्ली-गुरुग्राम रोड पर जाम की समस्या कम होगी। इसके साथ ही पश्चिमी दिल्ली और NCR के क्षेत्रों में भी सफर तेज होगा। बता दें कि इसके पहले नेशनल हाइवे-48 पर महिपालपुर और खेड़की दौला के बीच पहले ही एक सेक्शन की शुरुआत पीएम कर चुके हैं। 29 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले हरियाणा सेक्शन का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा मार्च 2024 को किया गया था।
ये भी पढ़ें: गुजरात में 93240 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे 2 नए एक्सप्रेसवे, राज्य की कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
11 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
22 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines