DUSU Election Result 2024 Live: कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आज देश की राजधानी दिल्ली में चुनावी मतगणना हो रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के परिणाम आज जारी किए जाएंगे। यह मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी, जो शाम के 4 बजे तक चलेगी। DUSU चुनाव में ABVP और NSUI के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि शुरुआती रुझानों में ABVP पिछड़ती नजर आ रही है, वहीं NSUI आगे निकल चुकी है।
लाइव अपडेट
बता दें कि DUSU चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की तरफ से ऋषभ चौधरी चुनावी मैदान में हैं। वहीं नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया ने रौनक खत्री को अपना उम्मीदवार बनाया था। ताजा अपडेट की मानें तो पहले 10 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। NSUI के रौनक खत्री अध्यक्ष पद के चुनाव में आगे चल रहे हैं, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए ABVP के भानु प्रताप ने बढ़त बना रखी है। सचिव पद पर भी ABVP की मृत्रवृंदा आगे चल रही हैं।
यह भी पढ़ें- 80-90 बार हारने वालों को बहस का हक नहीं… संसद सत्र के पहले दिन विपक्ष पर गरजे पीएम मोदी
मतगणना केंद्र पर पैनी नजर
DUSU चुनाव के दौरान मतगणना केंद्र पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मतगणना केंद्र के पास 14 सीसीटीवी कैमरे और 8 वीडियो कैमरे लगे हैं, जिससे सभी की गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जा सके और वोटों की गिनती में गलती की कोई गुंजाइश न रहे। हालांकि चुनाव के कारण विश्वविद्यालय परिसर में काफी गंदगी हो गई है। सड़कें विज्ञापनों और पैम्फलेट्स से पट चुकी हैं। इसके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट ने भी सख्त निर्देश दिए थे।
हाईकोर्ट के सख्त आदेश
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनावी नतीजों के बाद सीमित जश्न मनाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की हिदायत दी थी। हाईकोर्ट का कहना था कि नतीजों के बाद परिसर में ढोल नगाड़े, लाउडस्पीकर, पटाखे और पैम्फलेट्स का इस्तेमाल न करने की बात कही थी। आदेश का उल्लंघन करने वाले उम्मीदवार को पद से हटाते हुए जीत रद्द कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- स्कूल-इंटरनेट बंद, बाहरी एंट्री पर लगा बैन, 4 की मौत; हिंसा के बीच कितने सुधरे संभल के हालात?
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
9 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
11 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
16 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
17 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
23 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines