Delhi Metro Fare Increased: दिल्ली मेट्रो में समफर करने वाले यात्रियों को झटका लगा है। दरअसल, दिल्ली मेट्रो ने किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यानी अब से यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। DMRC ने बताया कि दिल्ली मेट्रो सेवाओं के यात्री किराए में आज, यानी 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से संशोधन किया गया है। इसमें वृद्धि न्यूनतम बढ़ोतरी की है। अब से यात्रा की दूरी के आधार पर यात्रियों को 1 से 4 रुपये तक एक्सट्रा देने होंगे।
आज से लागू होगा नया किराया
दिल्ली मेट्रो में आज से सफर करना थोड़ा महंगा पडे़गा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि 25 अगस्त 2025 से मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है। दूरी के आधार पर बढ़े हुए पैसे देने होंगे। ये 1 रुपये से 4 रुपये तक बढ़ाया गया है। वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर 5 रुपये तक बढ़ोतरी की गई है।
ये भी पढ़ें: Delhi Metro Ticket पर 50% तक छूट, 60 का टिकट सिर्फ 30 रुपये में; जानें ऐप और प्रोसेस
कितने किलोमीटर पर कितना किराया बढ़ा?
DMRC के मुताबिक, 0 से 2 किलोमीटर के लिए पहले 10 रुपये देने होते थे, जिसके लिए आज से 11 रुपये देने होंगे। 2 से 5 किलोमीटर की दूरी के लिए 20 रुपये देने होते थे, अब से इसके लिए 21 रुपये तक देने होंगे। हालांकि, रविवार और नेशनल हॉलिडे पर 11 रुपये ही देने होंगे। 12 से 15 किलोमीटर के लिए पहले 30 रुपये देने होते थे, जिसके लिए अब 32 रुपये तक देने होंगे। वहीं, रविवार और हॉलिडे पर 21 रुपये ही देने होंगे। 12 से 21 किलोमीटर की दूरी के लिए 40 रुपये के बजाय 43 रुपये देने होंगे। रविवार और हॉलिडे पर 32 रुपये देने होंगे।
21 से 32 किलोमीटर के लिए 50 के बजाय 54 रुपये देने होंगे। वहीं, रविवार और हॉलिडे पर 43 रुपये देने होंगे। इसके अलावा, 32 किलोमीटर की दूरी के लिए 60 के बजाय 64 रुपये देने होंगे। रविवार और नेशनल हॉलिडे पर 54 रुपये देने होंगे।
ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में अब इन लोगों को मिलेगा ‘VVIP’ ट्रीटमेंट, लंबी लाइन की जगह सीधे मिलेगी एंट्री
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
2 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
4 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
5 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
5 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
9 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
10 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
11 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines