हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में शीतलहर का कहर! घने कोहरे के चलते उड़ानें ठप, 110 फ्लाइट्स रद्द, 370 से ज्यादा विमान लेट

राजधानी की वायु गुणवत्ता फिर से चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 386 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है.

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली रविवार को फिर से स्मॉग और घने कोहरे की चपेट में आ गई, जिससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं. जानकारी के मुताबिक खराब दृश्यता के कारण कुल 110 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 370 से ज्यादा विमानों की उड़ानें देर से चलीं या उतराईं. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, 59 आने वाली और 51 जाने वाली फ्लाइट्स रद्द की गईं. फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Flightradar24 के आंकड़े बताते हैं कि उड़ानों में औसतन 25 से 30 मिनट की देरी दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में चूक, सुपरवाइजर सस्पेंड, गोरखपुर में CM की कार के करीब पहुंची थी गाय

भारत के कई हिस्सों में कोहरे का कहर


हालांकि, दोपहर तक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया कि हवाई अड्डे पर ऑपरेशन पहले की तरह नॉर्मली चल रहे हैं. दिल्ली एयरपोर्ट देश का सबसे व्यस्त हवाईअड्डा है, जो रोजाना करीब 1300 विमानों की आवाजाही संभालता है. ऐसे में मौसम में जरा-सी गड़बड़ी भी संचालन को ठप कर देती है. पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगातार कोहरा छाया हुआ है, जिससे हवाई सेवाएं बार-बार बाधित हो रही हैं.

विज्ञापन

दिल्ली में हवा ‘बेहद खराब’


इसी बीच, राजधानी की वायु गुणवत्ता फिर से चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 386 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है. शहर के 16 मॉनिटरिंग स्टेशनों ने हवा की गुणवत्ता को ‘गंभीर’ स्तर तक दर्ज किया, जबकि बाकी स्टेशनों पर भी स्थिति ‘बहुत खराब’ रही. CPCB के मानकों के मुताबिक, AQI 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मीडियम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बेहद खराब’ और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले, जानें BJP समेत किस दल ने जीतीं कितनी सीटें?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola