Delhi’s days of good air are about to end: पंजाब में पराली जलाना शुरू हो गया है। इसी के साथ अब दिल्ली की स्वच्छ हवा प्रदूषित होना शरू हो जाएगी। इसी को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस अरुण मिश्रा ने दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए पराली जलाने पर रोक लगाने की दिशा में धीमें प्रयासों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने का वक्त आ गया है।
छह साल में दूसरी बार साफ हुई दिल्ली की हवा
आपको बता दें कि केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शनिवार को जानकारी दी कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार आया है। इसी के साथ दिल्ली-एनसीआर में इस साल 1 जनवरी से 30 सितंबर तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (सीएक्यूआई) 167 दर्ज किया गया, जो पिछले छह साल में इसी अवधि के लिए दूसरा सबसे क्लीन है। लेकिन अब दोबारा दिल्ली में प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है।
आने वाले 20 दिनों में हीट और प्रदूषण की होगी दस्तक
पंजाब में पराली जलाने के कारण दिल्ली की क्लीन एयर दोबारा खराब होने वाली है, क्योंकि विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है कि राष्ट्रीय राजधानी अगले 20 दिनों में गर्मी और प्रदूषित हवा की गवाह बनेगी। न्यूज 24 से बात करते हुए वरिष्ठ एनवायरमेंटलिस्ट भुवम भास्कर ने कहा, ‘अगर पंजाब में पराली जलाना तुरंत नहीं रुका तो अगले 20 दिनों में राजधानी दिल्ली की हवा फिर से प्रदूषित हो जाएगी। इतना ही नहीं, तेज हवा चलने की स्थिति में पराली से होने वाल प्रदूषित धुआं जल्दी दिल्ली पहुंच सकता है।’
दिल्ली की अच्छी हवा के दिन होने जा रहे समाप्त
रिपोर्टों और साक्ष्यों के आधार पर पंजाब में गुरुवार को पराली जलाने की हालिया घटनाएं बताती हैं कि आने वाले हफ्तों में दिल्ली की “स्वच्छ हवा” के दिन खत्म हो सकते हैं। दिल्ली कई वर्षों से सर्दियों के महीनों के दौरान पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के कारण वायु प्रदूषण का अनुभव कर रही है। दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए उपायों की प्रभावशीलता के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर पराली जलाना जारी रहा तो शहर में वाटर गन तैनात करने और ‘ऑड-ईवन योजना’ लागू करने के साथ-साथ निर्माण गतिविधियों को रोकने से वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद नहीं मिलेगी।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
13 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
14 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
20 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines