दिल्ली के यमुना विहार इलाके में बने पिज्जा हट के बाहर आउटलेट मुख्य भवन परिसर में आग लगी थी। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। फायर विभाग के मुताबिक, बीती रात उन्हें जानकारी मिली थी, जिसके बाद फायर की 3 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया था। इस घटना में 5 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल, स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, पिज्जा हट इंडिया ने इस पर आधिकारिक बयान दिया है कि कल की दुर्भाग्यपूर्ण आग पिज्जा हट, यमुना विहार रेस्टोरेंट के अंदर नहीं लगी थी।
यह आउटलेट के बाहर मुख्य भवन परिसर में लगी थी और अधिकारी मूल कारण की जांच कर रहे हैं। हमारे किसी भी ग्राहक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हमारे स्टोर टीम के सदस्य, जिन्होंने बहादुरी से आग पर काबू पाने में मदद की, घायल हुए, लेकिन समय पर उपचार के बाद अब ठीक हो रहे हैं। ग्राउंड पर मौजूद टीम अधिकारियों को उनकी जांच में पूरा सहयोग दे रही है।
कैसे लगी आग?
इस हादसे में 5 लोग झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात 8 बजे इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगी थी। जहां आग लगी वही पर सड़क के किनारे चाय की दुकान चलाने वाले ने अपनी दुकान का सामान रखा हुआ था। जिसमें गैस सिलेंडर भी था।
आग की चपेट में सिलेंडर आया और एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसके साथ ही वहां पर एक स्कूटी भी खड़ी थी। आग लगने से स्कूटी का पेट्रोल टैंक में भी ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में 5 लोग घायल घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची
आग की सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। हालांकि, हादसे के वक्त ऊपर दोनों फ्लोर खाली थे। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
आपको बता दें, इससे पहले दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एसी में आग लगने के बाद फ्लैट में धुआं भर जाने से 3 लोगों की मौत हो गई है। खबर के मुताबिक, घर की पहली मंजिल पर मौजूद एसी में आग लगी, जिसके बाद पूरे घर में धुआं फैल गया। इस हादसे में एक कपल समेत 3 लोगों की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें- फरीदाबाद में AC में लगी आग, सोते वक्त पति-पत्नी और बच्चे की मौत
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
47 mins ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
2 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
3 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
5 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
6 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines