Delhi Traffic Police: कोरियाई शख्स को बिना रसीद दिए 5 हजार रुपए का चालान काटने पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कोरियाई शख्स की ओर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। मामले की जानकारी के बाद आरोपी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है।
कहा जा रहा है कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल ने साउथ कोरिय के शख्स को बिना रसीद दिए 5,000 का जुर्माना लगाया। कांस्टेबल की पहचान महेश चंद के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महेश चंद को 5 हजार रुपये कैश लेते हुए देखा जा सकता है।
आरोप है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने 5000 रुपये कैश लेने के बाद साउथ कोरिया के शख्स को किसी तरह की रसीद नहीं दी। पूरा मामला साउथ कोरियाई शख्स की कार के डैशबोर्ड में लगे कैमरे में कैद हो गई। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार शेयर किया गया है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बिठाई जांच
वीडियो के सुर्खियों में आने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच बैठा दी। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया कि सोशल मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए, वीडियो में दिख रहे संबंधित अधिकारी को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है।
बता दें कि दक्षिण कोरियाई शख्स के यूट्यूब चैनल पर 1.34 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो करीब एक महीने पुराना है। वीडियो में महेश चंद को कोरियाई शख्स से ट्रैफ़िक उल्लंघन के लिए जुर्माना भरने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। शख्स पहले 500 रुपये का नोट निकालता है, लेकिन फिर उसे बताया जाता है कि जुर्माना 500 रुपये नहीं बल्कि 5,000 रुपये है।
फिर कोरियाई शख्स बाकी की राशि निकालता है और पुलिसकर्मी को सौंप देता है। महेश चंद को कोरियाई व्यक्ति से हाथ मिलाने से पहले ठीक है, धन्यवाद कहते हुए सुना जा सकता है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दावा किया कि वह चालान की रसीद देने ही वाला था लेकिन कार मालिक वहां से चला गया।
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
2 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
3 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
4 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
5 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
8 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines