दिल्ली पुलिस की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके मुताबिक आज कई सड़कें बंद रहेंगी और डायवर्जन लागू रहेगा। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह डायवर्जन एक विशेष कार्यक्रम की वजह से किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे दिल्ली की सात सड़कों पर जाने से बचें। इसके साथ ही 4 जगहों पर डायवर्जन भी रहेगा।
दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम है। इसके चलते कुछ सड़कें शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक बंद रहेंगी। पुलिस ने जिन सड़कों पर जाने से लोगों को बचने की सलाह दी है, उस लिस्ट में जनपथ और आसपास के इलाके शामिल हैं, जिनमें मौलाना आजाद रोड भी शामिल है।
इन सड़कों पर जाने से बचें:
- मानसिंह रोड
- मौलाना आज़ाद रोड
- राजेंद्र प्रसाद रोड
- राजेंद्र प्रसाद रोड, मानसिंह रोड
- जसवंत सिंह रोड
वहीं मोतीलाल नेहरू पैलेस, मानसिंह रोड, जसवंत सिंह रोड और विंडसर रोड पर डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि इंडिया गेट की ओर जाने वाली प्रगति मैदान की सुरंग में जाने से बचें। साथ ही सार्वजनिक वाहनों के इस्तेमाल की भी सलाह दी गई है।
इसके साथ ही आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डों की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले ही घर से निकलें क्योंकि जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस की तरफ से धैर्य रखने, यातायात के नियमों का पालन करने और पुलिसकर्मियों का सहयोग करने की भी बात कही गई है।
यह भी पढ़ें : क्या है सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट, दिल्ली की जिसने बदली सूरत, आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
क्यों जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम कर्तव्य भवन का उद्घाटन करने वाले हैं और शाम के समय इस क्षेत्र में भारी यातायात की संभावना है। ऐसे में दिल्ली की कई सड़कें बंद रहने वाली हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
8 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
8 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
11 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
12 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
13 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
13 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
15 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
15 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
16 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines