Traffic Advisory Released for Delhi Public: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! दिल्ली में सड़कों पर लोग आज जरा संभलकर निकलें। सड़कें, मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट सब बंद हैं। भारी बारिश के कारण सड़कों, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट में पानी भरा है। सड़कों पर तो 2 से 3 फीट पानी खड़ा है। सड़कें कहीं तालाब तो कहीं दरिया बनी हुई हैं। भारी बारिश और तेज हवा के कारण आज दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा भी हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई।
टर्मिनल-1 की छत ढहने से मलबे के नीचे कार दब गई। कार पिचकने से ड्राइवर सीट पर बैठे शख्स की जान चली गई। हादसे के बाद टर्मिनल-1 को बंद कर दिया गया। टर्मिनल से उड़ने वाली फ्लाइटें भी कैंसिल कर दी गईं। दिल्ली एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से टर्मिनल-1 तक जाने वाली शटल सर्विस निलंबित कर दी गई है। इसके अलावा मेट्रो स्टेशन और सड़कें ब्लॉक होने की एडवाइजरी भी लोगों के लिए दिल्ली पुलिस ने जारी की है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है।
मेट्रो स्टेशन बंद, जलभराव के कारण सड़कें ब्लॉक
भारी बारिश के कारण यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 का मेट्रो स्टेशन में पानी भर गया है। इसके चलते मेट्रो स्टेशन के एंट्री-एग्जिट गेट बंद रहेंगे। एम्स के पास बना फ्लाईओवर पानी से भरा है। इसलिए दोनों कैरिजवे बंद कर दिए गए हैं। आजाद मार्केट के अंडरपास में जलभराव के कारण सड़क ब्लॉक है। वीर बंदा बैरागी रोड पर दोनों कैरिजवे ब्लॉक हो गए हैं। अक्षरधाम से गाजियाबाद जाने वाली सड़क पर पानी भरा है। मुर्गा मंडी, गाजीपुर बॉर्डर की रोड पर भी पानी भरा है।
ओखला अंडरपास में पानी भरा है। कालिंदी कुंज से क्राउन प्लाजा जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक ब्लॉक है। ITO से मंडी हाउस तक जाने वाली सड़क बंद कर दी गई है। तिलक ब्रिज डब्ल्यू-पॉइंट रोड पर बारिश का पानी भरा है। ज्वाला हेरी मार्केट के सामने सड़क पर पेड़ गिरने से रास्ता ब्लॉक है। मेहराम नगर अंडरपास में बारिश का पानी भरा है। मथुरा रोड पर पानी भरा है। आश्रम से बदरपुर जाने वाली सड़क पर पेड़ गिरने से ट्रैफिक बंद है तो इन सड़कों पर जाने से बचें।
अणुव्रत रोड पर बारिश का पानी भरा है। इससे 100 फुटा, लाडो सराय रेड लाइट जाने वाला रास्ता बंद है। वाई-पॉइंट सलीमगढ़ और निगमबोध घाट के पास सड़क पर बारिश का पानी भरा है। शांतिवन से ISBT जाने वाला रिंग रोड ब्लॉक है। राजधानी पार्क से मुंडका जाने वाले दोनों कैरिजवे जलभराव के कारण ब्लॉक हैं। धौला कुआं फ्लाईओवर के नीचे बारिश का पानी भर गया है। इससे नारायणा से मोती बाग जाने वाली रिंग रोड ब्लॉक है।
संबंधित खबरें
स्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
13 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines