Delhi Traffic Advisory: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर कई दिन प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए 19.11.2025 से 25.11.2025 तक विशेष यातायात व्यवस्था की गई है. यह आयोजन लाल किले पर होगा. इस दौरान यहां पर भारी भीड़ और गाड़ियों की आवाजाही बढ़ सकती है. जिसको देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें बंद रास्तों और डायवर्जन की जानकारी दी गई है. साथ ही प्रोग्राम में आने वाले लोगों को पार्किंग की सुविधा कहां मिलेगी? इसकी जानकारी भी दी गई है.
कौन से रास्ते बंद और कहां डायवर्जन?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जिन रास्तों को बंद रखने का ऐलान किया है, उनमें नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग हैं. इसके अलावा, दिल्ली गेट/छत्ता रेल चौक की ओर से आने वाली बसों और व्यावसायिक गाड़ियों को शाम 4 बजे से रात 11 बजे के बीच रिंग रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. दिल्ली गेट, छाता रेल चौक, GPO चौक, शांति वन चौक, हनुमान मंदिर क्रॉसिंग और टी-पॉइंट सुभाष मार्ग से भी डायवर्जन लागू किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: Delhi Traffic Advisory: प्रकाश पर्व पर दिल्ली में आज इन रूट्स पर लगेगा लंबा जाम, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
कहां मिलेगी पार्किंग?
जो लोग प्रोग्राम में आना चाहते हैं, उनके लिए पार्किंग की सुविधा भी मिल जाएगी. इसके लिए लाल किला और चांदनी चौक आने वाले लोग ओमेक्स मॉल, ASI पार्किंग, परेड ग्राउंड, चर्च मिशन रोड, दंगल मैदान और शांति वन के पास सर्विस रोड समेत दी गई सभी पार्किंग का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कौन से रास्तों पर जाने से बचें?
इस दौरान कुछ रास्तों के इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी गई है. इसमें रिंग रोड (राजघाट-चंदगीराम अखाड़ा), नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और बुलेवार्ड रोड शामिल हैं. परेशानी से बचने के लिए अपनी गाड़ियों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट और मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: धमाके के बाद दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, जानिए कौन से रास्तों पर दी न जाने की सलाह
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
52 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines