Delhi to Panipat Namo Bharat Route: दिल्ली से पानीपत का सफर आसान होने जा रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने पूरी तैयारी कर ली है। दिल्ली में जल्द ही इस नए कॉरिडोर का काम और तेज कर दिया जाएगा। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ देश का पहला नमो भारत कॉरिडोर है, जिसके इस साल पूरी तरह चालू होने की उम्मीद जताई जा रही है। हरियाणा सरकार ने 23 दिसंबर 2020 को दिल्ली-पानीपत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर को मंजूरी दी थी। 103 किलोमीटर लंबा RRTS कॉरिडोर कुंडली, RGEC, गन्नौर और समालखा जैसे कई स्थानों से होकर गुजरेगा।
दिल्ली से पानीपत नमो भारत ट्रेन
दिल्ली एनसीआर में नमो भारत अब और रफ्तार पकड़ने वाली है। क्योंकि इस साल केंद्रीय बजट में रीजनल रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के लिए अच्छा बजट जारी किया गया है। इसी साल जून तक दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर को शुरू करने का प्लान बनाया जा रहा है। इसके साथ ही दिल्ली-अलवर और दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर के काम में तेजी आ जाएगी। इन ट्रेनों को 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए डिजाइन किया गया है। अगर इनकी औसत रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा रहेगी, तब भी यह 1.5 घंटे से भी कम समय में 103 किमी का सफर कर सकेंगी। यह ट्रेनें हर 10-15 मिनट के अंतराल पर संचालित की जाएंगी।
ये भी पढ़ें: भारत का इकलौता राज्य, जहां आज तक नहीं चली एक भी ट्रेन, जानें वजह
17 स्टेशन बनाए जाएंगे
दिल्ली से पानीपत RRTS कॉरिडोर के रास्ते में 17 स्टेशन बनाए जाएंगे। जिसमें सराय काले खां, इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, बुराड़ी क्रॉसिंग, मुकरबा चौक, अलीपुर, कुंडली, केएमपी इंटरचेंज, आरजीईसी, मुरथल, मुरथल डिपो, बरही, गन्नौर, समालखा, पानीपत साउथ, पानीपत नॉर्थ और पानीपत डिपो स्टेशन का नाम शामिल हैं।
कनेक्टिविटी में आएगा बूस्ट
दिल्ली से पानीपत के लिए कॉरिडोर बनने से पूरे इलाके में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही यहां पर रोजगार, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आईआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, अशोका यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (सोनीपत कैंपस), एम्स और पार्क हॉस्पिटल जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें: फ्लाइट में नारियल ले जाने पर रोक, एयरपोर्ट पर न करें ये गलती, जानें वजह
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
6 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
9 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
12 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
13 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
16 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
16 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
18 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines