Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज सुबह साउथ दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के 2 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिली, जिसे देखते ही पलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस साउथ दिल्ली के इंडियन पब्लिक स्कूल और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के सरस्वती विहार में बने एक स्कूल में पहुंची पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवाड भी आया। स्कूल को खाली कराकर सभी टीमों ने कोना-कोना खंगाला, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। न्यूज एजेंसी ANI ने दिल्ली पुलिस के हवाले से धमकी मिले की जानकारी दी। वहीं सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद पुलिस ने मीडिया को मामले की ब्रीफिंग की।
16 और 13 दिसंबर को भी मिली थी धमकियां
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारी ने बताया कि 16 दिसंबर दिन सोमवार को भी करीब 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस बार DPS आरके पुरम, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सरस्वती विहार स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल को भी धमकी भरे संदेश मिले थे। इससे पहले 13 दिसंबर को दिल्ली के 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। DPS ईस्ट ऑफ कैलाश, सलवान स्कूल, मॉडर्न स्कूल और कैम्ब्रिज स्कूल समेत कई स्कूलों को धमकाया गया था, लेकिन जांच में कुछ भी नहीं मिला था।
8 दिसंबर को भी आए थे धमकी भरे ईमेल
इससे पहले गत 8 दिसंबर को भी दिल्ली के करीब 40 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल आए थे। इन ईमेल में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने डॉग स्क्वॉड, सर्चिंग स्क्वॉड, बम स्क्वाड, फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। स्कूलों में छुट्टी करके बच्चों को अभिभावकों को बुलाकर घर भेज दिया गया था। धमकी देने के साथ-साथ 30 हजार अमेरिकी डॉलर की फिरौती भी स्कूलों से मांगी गई थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
3 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
4 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
7 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
11 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
12 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
13 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
13 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines