Anti Sikh Riots: पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिख विरोधी दंगों में हुई दो हत्याओं के मामले में दोषी करार दिया था। मंगलवार को उन्हें कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। 1984 सिख विरोधी दंगों के दौरान दिल्ली के सरस्वती विहार में जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह का मर्डर हुआ था। सज्जन कुमार दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व सांसद रहे हैं। मामला 1 नवंबर 1984 का है। पूर्व सांसद के खिलाफ IPC की धारा 147/148/149/302/308/323/395/397/427/436/440 के तहत केस दर्ज किया गया था।
विशेष जांच दल (SIT) अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सज्जन कुमार भीड़ की अगुआई कर रहे थे। उनके उकसाने पर ही भीड़ ने दो सिखों को जिंदा जला दिया था। भीड़ ने घर में घुसकर घरेलू सामान लूटने के साथ तोड़फोड़ भी की थी। कई लोगों को भीड़ ने जमकर पीटा था। कई पीड़ितों के घर जला दिए गए थे। 1 नवंबर 2023 को कोर्ट में इस मामले के संबंध में सज्जन कुमार के बयान दर्ज किए गए थे। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था।
यह भी पढ़ें:नीतीश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, निदेशक मंडल की नियुक्ति रद्द करने का फैसला पलटा
उनके वकील की ओर से दलीलें दी गईं थी कि गवाह ने 16 साल बाद सज्जन कुमार का नाम लिया। सज्जन कुमार को इससे पहले दिल्ली कैंट इलाके में भड़के सिख विरोधी दंगों के मामले में भी उम्रकैद की सजा हो चुकी है। सज्जन कुमार का जन्म 23 सितंबर 1945 को दिल्ली में हुआ था। शुरुआत में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। सज्जन ने बचपन में अपना गुजारा चाय बेचकर किया था।
1980 में जीता लोकसभा चुनाव
70 के दशक में उन्होंने दिल्ली नगरपालिका का चुनाव जीता था, जिसके बाद वे संजय गांधी के करीब आ गए थे। पहली बार उन्होंने 1980 में लोकसभा चुनाव लड़ा, इस चुनाव में उन्होंने दिल्ली के सीएम रहे ब्रह्मा प्रकाश को हरा दिया था। इसके बाद सज्जन कुमार देशभर में चर्चित हुए थे।
संजय गांधी ने एक पांच सूत्रीय कार्यक्रम चलाया था, जिसमें सज्जन कुमार को अहम जिम्मेदारी मिली थी। दिल्ली में 31 अक्टूबर 1984 को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या उनके सिख बॉडीगार्ड्स ने कर दी थी। पूर्व पीएम को गोलियों से छलनी कर दिया था। हत्या के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में सिख विरोधी दंगे भड़क गए थे। इन दंगों में सैकड़ों सिख मारे गए थे।
यह भी पढ़ें:गोवा में एक्ट्रेस और उसकी सहेली से अश्लील हरकत, युवतियों की आपबीती सुन दंग रह गई पुलिस; जानें मामला
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
16 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
19 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
19 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
19 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines