Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने फिर से करवट ले ली है और सुबह से हो रही बारिश ने मौसम के मिजाज को बदल दिया है। जहां फरवरी के महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा था वहीं अब अचानक मौसम में हुए बदलाव से एक बार फिर मौसम खुशनुमा हो गया है और आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने सुहाने मौसम के फोटो और वीडियो भी डाले हैं जिनमें काले बादलों और तेज हवा के झोंको ने ठंड को अचानक से बढ़ा दिया है।
चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज बारिश का येलो अलर्ट था। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे और करीब 8 बजे से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों जैसे नोएडा में हल्की बारिश शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें: ‘सोए हुए थे… हिलने लगा पलंग’, सदमे में आए लोग, बिहार भूकंप के सामने आए डराने वाले वीडियो
IMD के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, दिल्ली में 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और हवा में 87 प्रतिशत आद्रता दर्ज की गई जो बारिश का बड़ा कारण है। हालांकि आने वाले दिन यानी शनिवार को भी मौसम छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश के आसार कम हैं। रविवार से तेज धूप के साथ एक बार फिर से गरमाहट महसूस हो सकती है।
गरम कपड़े संभालने वाले परेशान
अचानक से आए मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को लगा कि अब तो सर्दी ने अलविदा कह दिया है। ऐसे में बहुत से लोगों ने गर्म कपड़े संभाल लिए और गर्मी के कपड़े निकाल लिए। लेकिन अब फिर से मौसम ने करवट ली और बारिश ने एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ा दी। वहीं जो लोग सर्दी के कपड़े संभालने का प्लान कर रहे हैं वो अभी थोड़ा रुक जाए।
यह भी पढ़ें: आधी रात को फिर कांपी धरती, नेपाल में आया 5.5 तीव्रता का भूकंप, बिहार में भी महसूस हुए झटके
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
9 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
10 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
13 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
14 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
14 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
15 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
16 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
17 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
17 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines