Raghuveer Nagar Fight: दिल्ली के रघुबीर नगर में हफ्ता वसूली को लेकर हंगामा हुआ है। बताया जा रहा है कि वसूली से परेशान लोगों ने एक बदमाश प्रमोद की जमकर पिटाई लगा दी। मारपीट के बाद उग्र भीड़ ने प्रमोद की कार को आग के हवाले कर दिया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पुलिसबल पहुंचा। गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों पर भी पत्थरबाजी की। जिसमें SHO तिलक नगर थाना और ATO (इंस्पेक्टर) कीर्ति नगर थाना दो पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।
पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील
घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है। दो पुलिस इंस्पेक्टर घायल होने की सूचना के बाद जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर हैं। घायल पुलिसकर्मियों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले में ज्यादा जानकारी देने से बच रहे हैं।
दो गुटों में है झगड़ा
सूत्रों के मुताबिक वेस्ट दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में पहले बलराम और प्रमोद नाम के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और दोनों के बीच इलाके में हफ्ता वसूली को लेकर झगड़ा है। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने इलाके में जमकर हंगामा किया। इस बीच उग्र भीड़ ने प्रमोद की कार में आग लगा दी।
इलाके में दहशत
स्थानीय लोगों के अनुसार करीब घंटा भर फिल्मी स्टाइल में दोनों पक्षों के लोग उपद्रव करते रहे। आगजनी और तोड़फोड़ होने पर किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची तो भीड़ ने पुलिसबल पर ही पत्थरबाजी कर दी। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटनास्थल पर अतिरक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
(इनपुट विमल कौशिक)
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
4 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
10 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
11 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
17 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines