दीपक दूबे, दिल्ली: प्रदूषण की गंभीर स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली सरकार एक्शन में नजर आ रही है। इसके लिए आज यानी बुधवार को कनॉट प्लेस में स्थित स्मॉग टॉवर को ठीक करने के लिए मेंटीनेंस, और टेक्निकल टीम स्मॉग टॉवर पहुंची है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में स्थित स्मॉग टॉवर के बंद होने के चलते सरकार को फटकार लगाते हुए उन्हें जल्द से जल्द चालू कराने के निर्देश दिए थे।
प्रदूषण को लेकर कोर्ट सख्त
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। इसके लिए शीर्ष अदालत ने इस विकट स्थिति के बीच दो स्मॉग टावरों को बंद करने पर नाराजगी जताते हुए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार को आगामी शुक्रवार को तलब किया है। कोर्ट ने डीपीसीसी प्रमुख को रियल टाइम डेटा के साथ व्यक्तिगत रूप से पेश होने और सवालों के जवाब देने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें- प्रदूषण से राहत नहीं, लगातार खराब हो रही दिल्ली की हवा, AQI 400 के पार
पराली जलाना बंद करें किसान
वहीं, इससे पहले राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सख्त टिप्पणी की थी। इस मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा था कि राजनीतिक पार्टियां सिर्फ एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं, जबकि पंजाब में अब भी पराली जल रही है, यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सरकारों और प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि वे अपने यहां के किसानों को फसलों के अवशेष जलाने से तुरंत रोकें।
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद आज दिल्ली सरकार एक्शन में नजर आ रही है। कनॉट प्लेस में स्थित स्मॉग टॉवर को ठीक करने के लिए टेक्निकल, सर्विस डिपार्टमेंट और मेंटीनेंस स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंची है और जल्द ही इसकी मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
56 mins agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
4 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
6 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
22 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines