Delhi Pollution AQI Level Update: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले चार करोड़ से अधिक लोग जहरीली हवा लेने को मजबूर हैं, क्योंकि लगातार चार दिनों से दिल्ली का औसत एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 400 के पार है। इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी चिंता पैदा करने वाली है। मौसम एजेंसियों का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक शहर का प्रदूषण स्तर इसी तरह बना रहेगा। प्रदूषण से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। 7 नवंबर के बाद कुछ राहत मिल सकती है।
फिर बढ़ने लगा AQI
राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर हवा की गुणवत्ता खराब है। शनिवार को जहां एक्यूआई 415 दर्ज किया गया था। शनिवार शाम 4 बजे 34 प्रदूषण निगरानी स्टेशनों में से 23 गंभीर श्रेणी में थे। शादीपुर (475) और आनंद विहार (473) में एक्यूआई सबसे खराब स्थिति में था। इससे पहले शुक्रवार को भी दिल्ली में एक्यूआई 468 दर्ज किया गया था। रविवार को प्रदूषण में इजाफा हुआ है। औसत एक्यूआई 486 पहुंच गया है। रविवार सुबह दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में पानी का छिड़काव किया गया
जगह AQI
आया नगर 464
द्वारका सेक्टर- 8 486
जहांगीरपुरी 463
आईजीआई एयरपोर्ट 480
अगले तीन दिन स्थितियों में कोई बदलाव नहीं
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि अगले तीन दिनों में स्थितियों में बदलाव की संभावना नहीं है। उन्होंने प्रदूषण के लिए शांत हवाओं को जिम्मेदार बताया। कहा कि 7 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ की उम्मीद है, लेकिन इसका मैदानी इलाकों पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। इसलिए हमें अभी तक कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख सकता है।
मंत्री ने केंद्र सरकार को लिखा लेटर
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने संभावना जताई है कि दिल्ली अगले कुछ दिनों में गंभीर स्थिति में होगी। उन्होंने एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा और केंद्र से संबंधित राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के साथ बैठक की व्यवस्था करने को कहा।
पराली के जलाने से बढ़ रहा प्रदूषण?
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के अनुसार, पंजाब में शनिवार को खेतों में आग लगने की 1,360 घटनाएं दर्ज की गईं। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर के आसपास के राज्यों में पराली में आग लगाने की घटनाओं से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
10 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
8 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
19 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
22 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines