Delhi Politics: आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी केजरीवाल सरकार में मंत्री बनाए जा सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को दोनों विधायकों के नाम भेजे हैं। बता दें कि मंगलवार शाम को मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से सूत्रों ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में मंत्री बनने के लिए आप विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नाम दिल्ली एलजी को भेजे हैं।
सिसोदिया और जैन के पास थे करीब 20 विभाग
दिल्ली शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित संलिप्तता के लिए पिछले साल मई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद राज्य के कम से कम 20 विभाग बिना मंत्री के हैं।
मनीष सिसोदिया दिल्ली के उपमुख्यमंत्री थे। उनके पास शिक्षा, आबकारी, वित्त मंत्रालय समेत कई अन्य विभाग थे जबकि सत्येंद्र जैन दिल्ली के स्वास्थ्य और जेल मंत्री थे। कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में नए मंत्रियों को इसलिए शामिल करना चाहते हैं ताकि दिल्ली के बजट पेश होने के दौरान सरकार का काम सुचारू रूप से चल सके।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
1 hr agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
3 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
5 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
7 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
10 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines