विमल कौशिक
Police Rescued The Kidnapped Child In Just 7 Hours: दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके से अपह्रत हुए बच्चे को पुलिस ने महज 7 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। किडनैपिंग के इस सनसनीखेज मामले को सुलझाते हुए सराय रोहिल्ला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से फिरौती कॉल के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और अपहरण में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस पूरे मामले को पुलिस ने मोबाइल टावर डंप डेटा की मदद से सुलझाया। आपको बताते है क्या है मोबाइल टावर का डंप डेटा…
मोबाइल टावर डंप डेटा
तीन लाख फिरौती की थी मांग
19 दिसंबर को सुनील कुमार निवासी (शास्त्री नगर) ने दिल्ली पुलिस अपने 7 वर्षीय बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर आरोपियों ने कॉल कर झंडेवालान मंदिर के पास 3 लाख की फिरौती देने के लिए कहा। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डाला और पीड़ित बच्चे को बचाने के लिए कई टीमें गठित कीं।
यह भी पढ़े: मुंबई लोकल ट्रेन का जोखिम भरा सफर,
जांच के दौरान सौ से ज्यादा फुटेज किए चेक
जांच के दौरान पुलिस टीम ने किडनैपर तक पहुंचने के लिए कई सुराग तलाशे और सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसी दौरान एक सीसीटीवी में पुलिस को एक बाइक की फोटो कैप्चर हो गई, जिस बाइक पर किडनैपर बच्चे को लेकर जा रहे थे। यह इलाका ओल्ड राजेंद्र नगर का था। इसके बाद इलाके के सभी मोबाइल टावरों का भी डंप डेटा चेक किया गया, जिससे पुलिस को किडनैपर की लोकेशन का पता लगा। पुलिस तत्काल उस लोकेशन पर पहुंच गई।
यह भी पढ़े: Punjab: किसानों के लिए मिसाल बने हरविंदर सिंह,
बजाज डिस्कवर बाइक की बरामद
पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन पर छापेमारी कर पीड़ित प्रणब को ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके से बरामद कर आरोपी शिवम पाल और दीपक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह किडनैपिंग की घटना के कुछ ही घंटों के भीतर मामले को सुलझा लिया गया और पीड़ित बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया। आरोपी व्यक्तियों की निशानदेही पर बजाज डिस्कवर बाइक DL10SE3283 भी बरामद कर ली गई है। बच्चे के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
3 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
5 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
9 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
10 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
13 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
13 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
14 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines