Delhi Police Raid Against Gangster: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में आजकल गैंगस्टर्स काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल के दिनों में गैंगस्टर्स की धमकियों में भी इजाफा हो रहा है। कई गैंगस्टर्स जेल में बंद हैं, तो कई विदेशों से अपने गुर्गों के जरिए व्यापारियों और धनाढ्य लोगों को निशाना बना रहे हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने आधी रात को इन गैंगस्टर के ठिकानों पर छापेमारी की। ताजा जानकारी मिलने तक पुलिस इन शूटरों और अपराधियों से दिल्ली की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो बीती रात दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, कौशल चौधरी गैंग, काला जथेड़ी, हाशिम बाबा, गोगी गैंग, नीरज बवानिया और टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े वांटेड के बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई रातभर चली। सूत्रों की मानें तो कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी से दिल्ली में हुई वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Train Accident: पटरी से उतरे 11 डिब्बे, 30 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल; गाजियाबाद से काजीपेट जा रही थी मालगाड़ी
इन इलाकों में हुई छापेमारी
दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो इन ठिकानों पर छापेमारी के लिए एक बड़ी टीम का गठन किया गया था। इसमें दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और लोकल थाने का स्टाफ शामिल था। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने द्वारका, नार्थ ईस्ट दिल्ली, नरेला, कंझावला और संगम विहार जैसे इलाकों में छापेमारी की।
बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में गैंगस्टर ने ताबड़तोड़ फायरिंग और हत्या की घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस यह कार्रवाई कर रही है।
मुठभेड़ के बाद बदमाश अरेस्ट
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में मुठभेड़ के बाद बदमाश को पकड़ा। बदमाश का नाम मोगली है। यह बदमाश दिल्ली में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना में शामिल था। आरोपी रामनिवास उर्फ मोगली नांगलोई और अलीपुर में हुई फायरिंग में शामिल था। मुठभेड़ के दौरान मोगली के पैर में गोली लगी।
ये भी पढ़ेंः Driving in Fog: कोहरे में गाड़ी चलाते समय ना करें ये गलतियां, वरना पड़ सकता है भारी
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
53 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
10 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines