Delhi New Year Celebration: न्यू ईयर 2026 में 2 दिन रहे गए हैं और राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न की तैयारियां भी चल रही हैं. दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने बिना किसी शोर-शराबे और हंगामे के शांति से नए साल का जश्न मनाने के लिए कई तरह के इंतजाम किए हैं. पूरे शहर को करीब पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले कर दिया गया है.
ट्रैफिक मैनेजमेंट एडवाइजरी करके लोगों को सलाह दी गई है कि वे पुलिस को सहयोग करें. सुरक्षा नियमों और एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें. किसी भी तरह की लापरवाही, कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लोगों से अपील की गई है कि वे शराब पीकर ड्राइव न करें. अपने आस-पास कोई संदिग्ध गतिविधि होते हुए देखें तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें.
यह भी पढ़ें: AI करेगा दिल्ली में प्रदूषण का खात्मा? IIT कानपुर के साथ मिलकर रेखा गुप्ता सरकार तैयार करेगी क्लीन एयर फ्रेमवर्क
20000 जवान किए गए हैं तैनात
लाल किले के पास आतंकी हमले के मद्देनजर 31 दिसंबर को पूरे शहर में कड़ा पहरा रहेगा. दिल्ली शहर को करीब 20000 जवानों और अर्धसैनिक बलों को सौंप दिया गया है. प्रमुख भीड़-भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में कड़ी निगरानी रहेगा. खेल गांव, हौजखास, ग्रीन पार्क, साउथ एक्स, ग्रेटर कैलाश एम ब्लाक, साकेत, वसंत कुंज, वसंत विहार, महिपालपुर, ऐयरोसिटी, कनॉट प्लेस, लाल किला के आस-पास चांदनी चौक बाजार में पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल तैनात हैं.
कनॉट प्लेस में वाहनों की नो एंट्री
दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, 31 दिसंबर को रात 8 बजे के बाद किसी वाहन का कनॉट प्लेस में एंट्री नहीं मिलेगी. कनॉट प्लेस की ओर आने वाली गाड़ियों को मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, RK आश्रम, चित्रगुप्त मार्ग, गोल मार्केट, GPO, पटेल चौक, कस्तूरबा गांधी फिरोजशाह रोड, जय सिंह रोड और विंडसर प्लेस पर ही रोक दिया जाएगा. चेम्सफोर्ड रोड से एंट्री भी बंद रहेगी. लोगों को रिंग रोड, बहादुरशाह जफर मार्ग या पंचकुइयां रोड से जाना पड़ेगा. भैरों रोड, मथुरा रोड और मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर भी रूट डायवर्ट रहेगा.
यह भी पढ़ें: Exclusive: दिल्ली के नाइट क्लबों का काला सच, बैन शराब-मुजरा और हुक्का पार्टी; आग लगे तो खुद बचाओ जान
यहां कर सकेंगे वाहनों की पार्किंग
बता दें कि कनॉट प्लेस में वाहनों की एंट्री बंद होने के मद्देनजर लोगों को वाहन पार्क करने की सुविधा भी मिलेगी. लोग अपने वाहन गोल डाकखाना, काली बाड़ी मार्ग, पंत मार्ग, भाई वीर सिंह मार्ग, रकाब गंज रोड (पटेल चौक), कोपर्निकस मार्ग (मंडी हाउस), मिंटो रोड, पंचकुइयां रोड, केजी मार्ग और विंडसर प्लेस पर पार्क कर सकेंगे. पार्किंग पहले आओ पहले स्पेस पाओ के आधार पर होगी. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए साउथ दिल्ली से राम मनोहर लोहिया पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड या विंडसर प्लेस से जाना होगा.
सुरक्षा के ये सब इंतजाम भी रहेंगे
31 दिसंबर की रात को 600 से ज्यादा नाइट क्लब, बार, पब और रेस्टोरेंट पुलिस की निगरानी में रहेंगे. कुछ इलाकों में स्वाट टीम तैनात रहेगी. ट्रैफिक पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, बिना हेलमेट के सवारी करने वालों, ट्रिपल राइडिंग करने वालों, गलत साइड पर ड्राइविंग करने वालों पर नजर रखेगी. आबकारी विभाग की टीमें चेक करेंगी कि 25 साल से कम उम्र के लोगों को शराब तो नहीं परोसी जा रही. सभी PCR यूनिट फील्ड में रहेंगी और PCR वैन के साथ गश्त करेंगी. क्विक रिएक्शन टीम (QRT) भी तैनात रहेगी.
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
8 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
12 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
14 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
14 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
20 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines