दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (Delhi Police Crime Branch) ने रविवार को बड़ा खुलासा किया। क्राइम ब्रांच ने बताया कि उसने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक कूरियर बॉय को गिरफ्तार किया। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर धोखाधड़ी कर हासिल किए गए 40 मोबाइल फोन को भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय प्रदीप सिंह के रूप में हुई है, जो आगरा के कागारोल थाना अंतर्गत नगला परमल गांव का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने फेक आधार कार्ड का उपयोग कर कई कूरियर कंपनियों में नौकरी हासिल की। इसके बाद उसे जो सामान डिलीवरी के लिए मिलता था, उसे लेकर फरार हो जाता था।
स्पेशल सीपी क्राइम ने दी जानकारी
स्पेशल सीपी क्राइम रविंदर यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच दिल्ली में गाजीपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज चोरी के केस की जांच कर रही थी। इस मामले में 40 मोबाइल फोन और एक स्मार्ट वाच की चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में 15 मोबाइल फोन्स की डिटेल्स बताई गई थी, जिसके मुताबिक हमने डेटा एकत्र किया। डेटा का विश्लेषण करने के दौरान पता चला कि सभी फोन को फर्जी तरीके से चुराए थे। सर्विलांस के दौरान एक मोबाइल की लोकेशन आगरा में पाई गई थी। इसके बाद पुलिस की टीम आगरा पहुंची और प्रदीप सिंह को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Security Breach Incident को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे निशिकांत दुबे, याद दिलाया संसद का पुराना इतिहास
प्रदीप ने कबूल किया अपना जुर्म
पुलिस के मुताबिक, जब प्रदीप से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चोरी के मामले मे शामिल होने की बात कबूल की। उसके पास से 15 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। इसके बाद उसके घर से 25 मोबाइल और एक एपल वाच बरामद की गई।
आरोपी ने क्या कहा?
केस की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि प्रदीप ने फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर विभिन्न कूरियर कंपनियों में काम किया। एक बार जब उसका एरिया कूरियर कंपनियों द्वारा कन्फर्म हो जाता था, वह फर्जी नाम और पता से इलेक्ट्रॉनिक सामान का ऑर्डर करता था। वहीं, जब उसे सामान डिलीवर करने के लिए मिलता था, वह उन्हें लेकर फरार हो जाता था।
यह भी पढ़ें: ‘हमारी लड़ाई सिर्फ एक आदमी से थी’, कुश्ती महासंघ की नवनिर्वाचित बॉडी के निलंबन पर बोलीं साक्षी मलिक
पुलिस के मुताबिक, वह मोबाइल फोन को चुराने के बाद उन्हें बाजार में बेच देता था। इससे उसने बहुत पैसा कमाया।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
5 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
8 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
9 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
11 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
11 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
18 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines