हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi: फर्जी जिगोलो जॉब के नाम पर ऑनलाइन ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की सेंट्रल जिले की साइबर थाना पुलिस ने फर्जी जिगोलो /प्लेबॉय जॉब ऑफर के नाम पर चल रहे ऑनलाइन ठगी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें राहुल प्रकाश की रिपोर्ट।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की सेंट्रल जिले की साइबर थाना पुलिस ने फर्जी जिगोलो /प्लेबॉय जॉब ऑफर के नाम पर चल रहे ऑनलाइन ठगी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो बेरोजगार युवाओं को हाई-प्रोफाइल नौकरी का झांसा देकर ठगते थे। आरोपियों ने इंद्रलोक के रहने वाले एक युवक से ठगी की थी।

पीड़ित जूते की दुकान में सेल्समैन का काम करता है

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता युवक, जो एक जूते की दुकान में सेल्समैन का काम करता है, वो अपने लिए पार्ट-टाइम नौकरी की तलाश कर रहा था। इस दौरान उसे इंटरनेट पर एक गिगोलो/प्लेबॉय जॉब का विज्ञापन मिला, जिसमें हर विजिट के मोटे पैसे मिलने का वादा किया गया था। जब युवक ने संपर्क किया तो ठगों ने रजिस्ट्रेशन फीस, होटल चार्ज, मसाज किट, कैब फीस, जीएसटी आदि के नाम पर उससे कई बार में 27,135 रुपया वसूल गया।

राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की दर्ज

इस घटना के बाद ठगा महसूस होने पर युवक ने हिम्मत दिखाते हुए राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 11 जून को साइबर थाना सेंट्रल जिले में FIR नंबर 52/25 दर्ज की गई। इस मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी निगरानी और विश्लेषण के आधार पर दोनों आरोपियों 25 साल के हिमांशु और 19 साल के विशाल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा

पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी फर्जी पहचान पर सिम कार्ड लेकर, फ्री क्लासिफाइड वेबसाइट्स पर जिगोलो जॉब के झूठे विज्ञापन डालते थे। उनका मकसद शुरू से ही लोगों को ठगना था। आरोपियों को भरोसा था कि सामाजिक शर्म की वजह से लोग पुलिस में शिकायत नहीं करेंगे। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपी हिमांशु खुद भी दो साल पहले इसी तरह के फर्जीवाड़े का शिकार हो चुका है और उसी से प्रेरित होकर उसने इस अपराध का रास्ता अपनाया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यह एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसकी कड़ियों की तलाश जारी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola