Delhi News (विमल कौशिक) : दिल्ली के नारायणा गांव में आज सुबह उस समय हड़कम्प मच गया, जब लोगों को एक अजीब सी स्मेल आने के बाद सांस लेने में दिक्कत होने लगी। दरअसल, यह घटना गैस गोदाम से हाइड्रो कार्बन केमिकल के रिसाव गैस की बदबू फैलने से हुई।
मौके पर पहुंची कई टीम
एहतियातन, फैक्ट्री के आसपास के इलाके को खाली करवाया गया और बगल में मौजूद स्कूल की भी छुट्टी कर दी गई। यही नहीं, इलाके में घरों के AC कूलर भी बंद कराए गए। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, जहां पर एनडीआरएफ की टीम ने जांच के लिए रिसाव वाले केमिकल का सैंपल लिया। बताया जा रहा है कि जिस केमिकल का रिसाव हुआ है वो नुकसान दायक नहीं है फिर भी केमिकल को डंप कर दिया जाएगा।
तुरंत लिया एक्शन
दमकल विभाग के मुताबिक सोमवार, 12:18 PM पर पीसीआर माध्यम से दिल्ली फायर सर्विस में एक फायर कॉल मिली, जिसमें कहा गया कि नारायणा इलाके में एक ड्रम से कुछ गैस/केमिकल लीक हो रहा है। जिसके बाद तुरंत 1 फायर टेंडर को भेजा गया, जिसके बाद कुछ अधिकारी भी घटनस्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर देखा गया कि क्षेत्र में उपलब्ध कंटेनरों/अंडरग्राउंड टैंकों से कुछ प्रकार के केमिकल धुएं/तीखी गंध वाली गैस का रिसाव हो रहा है, जिसके बाद गैस रिसाव/धुएं को फैलने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव किया गया। बहरहाल, हालात काबू में हैं।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
13 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
14 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
20 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines