हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi News: आसमान से सड़क पर आ गिरा नवजात, कुछ देर तड़पा और फिर हो गई मौत

विज्ञापन

नई दिल्ली: देश के दिल दिल्ली में चौंकाने वाली घटना हुई है। यहां मयूर विहार इलाके की मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग जय अम्बे अपार्टमेंट से आज सुबह एक नवजात सड़क पर आ गिरा। मामले की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। बच्चे को समीप के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां कुछ देर आईसीयू में मौत से लड़ते हुए नवजात ने दमतोड़ दिया

https://twitter.com/ANI/status/1612468392027619332?s=20&t=ll_-3GVmaEpKK6poGYJqhw

मयूर विहार पुलिस मामले की जांच करते हुए अपार्टमेंट में एक फ्लैट में पहुंची। उस फ्लैट के अंदर का नजारा देख पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर डस्टबीन व बॉथरूम में नवाजत के ब्लड के निशान थे। पूछताछ में घर में मौजूद लड़की ने बताया कि वह अविवाहित है और सामाजिक कलंक को देखते हुए उसने बच्चे से छुटकारा पाने के लिए ऐसा किया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लड़की 20 साल की है। मामले की छानबीन की जा रही है। लड़की का भी मेडिकल करवाया जा रहा है। घटनास्थल और उसके आसपास से साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक नवजात के सिर में गंभीर चोट आने के चलते वो पहले तो कोमा में चला गया, उसके बाद उसकी मौत हो गई।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola