Delhi-Gurugram Expressway Traffic: धनतेरस पर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की शाम से लगातार जाम की स्थिती बनी रही। दिवाली से पहले इतनी भीड़ कि सड़क पर गाड़ियां की लंबी लाइनों में देखने को मिलीं। जाम की वजह से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में एक एम्बुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एम्बुलेंस को जाम से निकाला। धनतेरस के मौके पर भारी संख्या में लोग खरीददारी करने के लिए निकले।
ट्रैफिक जाम की आशंका के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को बस, मेट्रो रेल और सार्वजनिक परिवहन की सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी है। गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि धनतेरस और दिवाली का त्योहार 10 और 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा, सड़कों पर विशेष रूप से शॉपिंग मॉल और व्यस्त उच्च फुटफॉल बाजारों के आसपास ट्रैफिक रहेगा। पुलिस ने कहा कि मुख्य रूप से चांदनी चौक रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, दरीबा कलां, कूचा महाजनी, भागीरथ पैलेस, चर्च मिशन रोड, स्वामी विवेकानंद मार्ग, नया बाजार रोड, पंचकुइयां रोड पर भारी भीड़ रहेगी।
इन रास्तों पर रहेगा भारी यातायात
इसके अलावा आर्य समाज रोड, डीबीजी रोड, गुरुद्वारा रोड, फैज़ रोड, अफ्रीका एवेन्यू रोड,सरोजिनी नगर, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, श्री विनायक मंदिर मार्ग, मोतीबाग चौक और एम्स फ्लाईओवर के बीच रिंग रोड, रानी झांसी रोड बरफखाना चौक की ओर, जोरावर सिंह मार्ग, तीस हजारी कोर्ट के पीछे खन्ना मार्केट। सदर थाना रोड, कुतुब रोड, आजाद मार्केट रोड, बहादुरगढ़ रोड पर भी भारी ट्रैफिक रहेगा।
वाहनों को पार्किंग स्थल में पार्क करें
पुलिस ने कहा कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और ट्रैफिक हेल्पलाइन की सोशल मीडिया सेवाओं से जुड़ने से परेशानी मुक्त यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी। पुलिस ने कहा, भीड़भाड़ से बचने के लिए अपने वाहनों को पार्किंग स्थल में सुरक्षित रूप से पार्क करें।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
56 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 hr agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
4 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
6 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
10 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
11 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines