Delhi NCR Weather Update: दिल्ली और इससे सटे नोएडा में कड़ाके की ठंड दस्तक देने वाली है. ला नीना के एक्टिव होने से इस बार उत्तर भारत में सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की भविष्यवाणी हुई है. वहीं इस बार अक्टूबर महीने की शुरुआत बारिश से हुई तो सुबह और शामें ठंडी हो गईं. तापमान गिरने लगा है और स्मॉग की चादर भी बिछ गई है. मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने और 23 अक्टूबर से रातें और ठंडी होने की संभावना जताई है, वहीं CPCB ने दिवाली के बाद वायु प्रदूषण और बढ़ने का भी अनुमान है.
दिल्ली में आज कितना है AQI?
बता दें कि दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा जहरीली होने लगी है और वायु प्रदूषण बढ़ने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी बढ़ने लगा है. आज दिल्ली का AQI 237 रिकॉर्ड हुआ है, बीते दिन यह 207 था और परसो 201 था. 237 AQI खराब कैटेगरी का लेवल है, जिससे लोगों को सांस लेने संबंधी दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिवाली आते-आते स्मॉग बढ़ने लगेगा और धुंध बढ़ने के साथ प्रदूषण का लेवल भी बढ़ने लगेगा. खासकर सुबह और शाम वायु प्रदूषण परेशान कर सकता है.
दिल्ली में GRAP-1 के नियम लागू
बता दें कि दिल्ली में स्मॉग की चादर बिछते ही ग्रैप-1 के नियम लागू कर दिए गए हैं. नियमों के अनुसार, अब दिल्ली में कन्स्ट्रक्शन साइट पर निर्माण कार्य नहीं होगा या धूल उड़ने पर प्रतिबंध होगा, इसके लिए स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जाएगा. 500 स्कवेयर मीटर से ज्यादा एरिया में चल रहा निर्माण कार्य पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. प्रदेशभर की सड़कों की मशीन से सफाई की जाएगी और खुले में कूड़ा जलाने पर भी प्रतिबंध रहेगा. कारों के अंदर PUC मेंडेटरी के नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा. ट्रैफिक जाम भी कम होगा.
दिल्ली में कब से छाने लगेगी धुंध?
मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही सुबह और रातें ठंडी होने लगी थीं. तापमान भी अब 18 डिग्री तक पहुंच गया है. बीते दिन अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.1 रिकॉर्ड हुआ. वहीं अब अक्टूबर के आखिर तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है. सुबह-शाम घनी धुंध छाने लगेगी. पराली जलने और ठंडी हवाओं के कारण कोहरा बढ़ेगा. रातें और ज्यादा ठंडी होने लगेंगी, वहीं आगामी हफ्ते में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
संबंधित खबरें
जामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
3 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
4 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
5 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
8 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
20 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
21 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines