Delhi NCR Weather Update: दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ-साथ हवा और जहरीली होती जा रही है. दिल्ली में हवा की क्वालिटी आए दिन गिरती जा रही है और वायु प्रदूषण बढ़ रहा है. 4 दिन से दिल्ली में स्मॉग की इतनी मोटी चादर बिछी है कि सूरज तक के दर्शन नहीं हुए. आज दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 294 रिकॉर्ड हुआ है, जो खराब कैटेगरी का है.
वहीं दिल्ली के सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाके चांदनी चौक, जहांगीरपुरी, ITO चौक, नरेला, आरके पुरम, रोहिणी आदि हैं. हालातों को देखते हुए जहां दिल्ली में ग्रैप-2 के नियम लागू हैं, वहीं एक नवंबर से BS4 वाहनों की एंट्री भी बैन हो गई है. लोगों से वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार से सहयोग करने की अपील की गई है और मास्क लगाकर निकलने की सलाह है.
दिल्ली-NCR में मौसम का हाल
दिल्ली और इससे सटे नोएडा में वायु प्रदूषण का बुरा हाल है, वहीं सुबह-शाम हल्की धुंध छा रही है, लेकिन स्मॉग के कारण ठंड महसूस नहीं हो रही. दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है. बीते दिन अधिकतम तापमान 30.7 और न्यूनतम तापमान 21.6 रिकॉर्ड हुआ, जिसे चलते लोगों को उमस महसूस हुई. वहीं 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी दिशा से आने वाली हवाएं भी चलीं.
अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम?
IMD की रिपोर्ट के अनुसार, 3 नवंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे हिमालयी जोन प्रभावित होगा. ऐसे में पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश होने की उम्मीद है. इसके असर से 4 नवंबर को दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है. उसके बाद सुबह-शाम कोहरा छाने का अनुमान है, जिससे ठंड पड़ेगी. इसके अलावा आज एक नवंबर से 6 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा और सुबह-शाम कोहरा छाएगा.
वायु प्रदूषण के खिलाफ बड़ा कदम
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राजधानी में आज से BS-3 पेट्रोल और डीजल गाड़ियों पर बैन लागू कर दिया गया है. दिल्ली में वायु की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है. इसके मद्देनजर CAQM यानी कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने सख्ती दिखाई है. आज से दिल्ली की सड़कों पर BS-3 पेट्रोल और डीजल गाड़ियां नहीं चलेंगी.
नोएडा मे करीब 1 लाख 37 हजार और गाजियाबाद से करीब पौने 2 लाख वाहन ऐसे हैं, जो आज से दिल्ली मे प्रवेश नहीं कर सकेंगे. इसके लिए दिल्ली के 23 नाकों पर रात 12 बजे से चेकिंग की जा रही है. सरकार ने अपील की है कि गाड़ी कम चलाएं, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें, ताकि दिल्ली में साफ हवा में फिर से सांस ली जा सके.
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
59 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
10 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines