Delhi-NCR Weather: दिल्ली में आज भी बारिश का अलर्ट जारी है। बीते 24 घंटों से राजधानी समेत पूरे एनसीआर में कभी हल्की तो कभी तेज बरसात हुई है। सितंबर के महीने की ठंडी शुरुआत ने मौसम को पूरी तरह हजल दिया है। ट्रैफिक के ऐसे हालात है कि दिल्ली-गुरुग्राम में घंटों जाम लगा रहा। गाड़ियों रेंगती हुई नजर आई। आज भी मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।
तापमान में गिरावट
एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 10 साल बाद अगस्त का महीना ठंडा रहा है। कल की बारिश से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सितंबर के महीने में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिसमें 30 डिग्री तक गिरावट देखी गई है। आज भी दिल्ली के कई इलाकों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, कल से सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई चल रही है। गुरुग्राम में नौकरी करने वाले लोगों को 2 दिनों का वर्क फ्रॉम होम दिया गया है।
नोएडा में भी जलभराव
दिल्ली के अलावा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी भारी बारिश ने लोगों को प्रभावित किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां भी अगले 2 दिन हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई हैं। 2 दिन का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा
हालांकि, दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगाातर बढ़ रहा है। हथिनीकुंड बैराज के गेटों को खोल दिया गया है। वहीं, पूरे उत्तर भारत में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते भी बाढ़ का खतरा दिल्लीवासियों पर मंडरा रहा है। राजधानी के निचले इलाकों को सबसे ज्यादा रिस्क है, मगर प्रशासन ने पहले से तैयारियां कर ली थी, जिस वजह से काफी लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें-उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर लगी रोक, लोगों को हेमकुंड साहिब भी जाने से रोका, बारिश ने मचाई तबाही
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
16 mins agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
6 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
17 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
19 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
19 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
19 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
20 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
23 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 day agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines