Delhi-NCR Rain Fall Alert: दिल्ली-एनसीआर में बीते कई दिनों से उमसभरी गर्मी पड़ रही है. सितंबर के अंत तक ऐसी गर्मी सालों बाद देखी गई है. मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया. आसमान में बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की भी आशंका जताई जा रही है. मौसम में अचानक हुए बदलाव से लोगों को काफी राहत मिली है.
बारिश के बाद बदला दिल्ली का नजारा
आज हुई बारिश के बाद दिल्ली में मौसम बदल गया है. ठंडी हवाओं से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक राजधानी में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. कुछ इलाकों में बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया है जिससे ट्रैफिक की स्थिति थोड़ी बिगड़ी है. मंडी हाउस में भी मूसलाधार बारिश हुई है. जखीरा अंडरपास में भी बारिश के बाद पानी भर गया है.
बारिश का था पूर्वानुमान
IMD ने मंगलवार को राजधानी में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने का अनुमान पहले से जताया हुआ था. शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. आज सुबह 8.30 बजे तक कोई बारिश दर्ज नहीं की गई थी.
Indigo ने यात्रियों को दी सूचना
दिल्ली में भारी बारिश के कारण उड़ानों में देरी हो सकती है. इसलिए, इंडिगो ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि एयरपोर्ट के लिए समय से पहले निकलें और रवाना होने से पहले उनकी ऐप और वेबसाइट पर अपनी उड़ान की स्थिति के बारे में जरूर चेक करें.
2023 के बाद पड़ी सितंबर में गर्मी
सितंबर के महीने में अमूमन मानसून का अंतिम चरण होता है. नवरात्रि तक मौसम हल्का ठंडा हो जाता है लेकिन इस साल महीने के अंत तक भी तेज गर्मी पड़ रही है. बीते हफ्ते जून-जुलाई जैसी धूप और गर्माहट थी. बरसात के बाद उमस और ज्यादा बढ़ गई थी. इस महीने अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन रविवार को सितंबर का सबसे गर्म दिन रहा. उस दिना अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इससे पहले साल 2023 में सितंबर के महीने में 38 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया था.
ये भी पढ़ें-दिल्ली-NCR समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
9 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
16 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 days agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines