Delhi Pollution Report: वायु प्रदूषण का संकट गहराता जा रहा है, जिससे दिल्ली और उसके आसपास सांसों का संघर्ष जारी है। हालांकि पहले से कुछ सुधार तो आया है, लेकिन हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। राजधानी दिल्ली के पास के कई इलाकों में तो सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार बना रहा। ऐसे में हर इंसान चाहे वो स्मोकिंग करता हो या न करता हो 40 से अधिक सिगरेट के समान धुंआ अंदर ले रहा है। इस वजह से सांस संबंधी कई बीमारियां घेर रही हैं। आलम ये है कि स्कूल तो बंद ही हो गए हैं। बीते दिन आसमान में कोहरे की परत सी दिखाई दी जिसमें लोगों का सांस लेना एक संघर्ष से कम नहीं था। आइए जानते हैं कि दिल्ली में मौसम और वायु प्रदूषण के हालात कैसे हैं?
दिल्ली में ठंड ने पसारे पैर
बीते 2-3 दिन से दिल्ली में हल्के कोहरे की चादर ने आसमान को ढक सा दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 26 नवंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी और वायु में 67% नमी बनी हुई है। वहीं आज सुबह बीते दिन से ज्यादा ठंड का एहसास हुआ लोगों के गर्म कपड़े भी निकल गए हैं। सड़क पर हर व्यक्ति वूलन क्लॉथ में नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: तूफान ‘फेंगल’ की दस्तक! 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां तेज हवाएं बरपाएंगी कहर!
बीते दिन कैसा रहा हाल
अब बात बीते दिन यानी सोमवार 24 नवंबर की बात करें तो सर्दी की ठिठुरन का एहसास तो हुआ। बीते दिन अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 24.6 दर्ज किया गया। ऐसे में ये तो साफ है कि अब तो हर दिन सर्दी का एहसास होगा जिससे हड्डियों में ठिठुरन महसूस होगी।
दिल्ली में विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)
आनंद विहार, Delhi – DPCC- 431 AQI · Severe
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, Delhi – DPCC- 383 AQI · Very Poor
मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम, Delhi – DPCC- 412 AQI · Severe
लोधी रोड, Delhi – 364 AQI · Very Poor
आईटीओ, Delhi – CPCB- 381 AQI · Very Poor
श्रीफोर्ट, Delhi – CPCB- 396 AQI · Very Poor
विवेक विहार, Delhi – DPCC- 432 AQI · Severe
इहबाल, दिलशाद गार्डन, Delhi – CPCB- 358 AQI · Very Poor
चांदनी चौक, Delhi – IITM- 362 AQI · Very Poor
आर के पुरम, Delhi – DPCC- 399 AQI · Very Poor
मंदिर मार्ग, Delhi – DPCC- 409 AQI · Severe
श्री ऑडिटोरियम मार्ग, Delhi – DPCC- 391 AQI · Very Poor
सोनिया विहार, Delhi – DPCC- 425 AQI · Severe
13 में से कितने इलाके वैरी पुवर श्रेणी में
अब ये भी जान लेते हैं कि 13 में से कितने इलाके वैरी पुवर श्रेणी में हैं जहां की हवा इतनी जहरीली है कि सांस लेना मुश्किल हो गया है। जान लें कि पूरे 8 इलाके हैं जहां का AQI लेवल वैरी पुवर की श्रेणी में हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले एक बार रिपोर्ट पर जरूर नजर डाल लें, ताकी सेफ्टी के साथ निकल सकें।
यह भी पढ़ें: Delhi-NCR के स्कूल ‘हाइब्रिड’ मोड में करेंगे काम, CAQM ने दिया आदेश
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
5 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
10 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
10 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
11 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
19 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines