हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुरुग्राम में बूंदाबांदी शुरू, दिल्ली में बारिश का अलर्ट, नए साल के पहले दिन भी AQI 400 से ज्यादा

Delhi NCR AQI And Weather: दिल्ली की हवा में फैला प्रदूषण बरकरार है. नए साल के पहले दिन भी दिल्ली का AQI 400 से ज्यादा है, वहीं मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश होने का अलर्ट दिया हुआ है. वहीं अगर आज बारिश हो जाए तो दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत मिल सकती है. दिल्ली की हवा साफ हो सकती है.

विज्ञापन
दिल्ली में बारिश होने से वायु प्रदूषण साफ हो सकता है.

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बूंदाबांदी शुरू हो गई है, वहीं राजधानी और नोएडा में रात तक कभी भी बारिश हो सकती है. जी हां, आज नए साल के पहले दिन राजधानी में हल्की बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है और येलो अलर्ट जारी किया हुआ है. वहीं नए साल के पहले दिन दिल्ली का AQI भी कई इलाकों में 400 से ज्यादा है, यानी दिल्ली की हवा बेहद जहरीली है. बीते साल 2025 का आखिरी दिन 6 साल बाद सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा.

सूर्यदेव के दर्शन होने की उम्मीद नहीं

वहीं आज सुबह शीतलहर ने लोगों को और कंपा दिया. अब आज रात तक बारिश होने से ठिठुरन और ज्यादा बढ़ सकती है. आसमान में बादल छाए हुए हैं और दिल्ली-नोएडा ने स्मॉग के साथ फॉग की चादर ओढ़ी हुई है. बीते दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और आज भी धूप निकलने की संभावना न के बराबर है. साल 2025 के आखिरी दिन अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान से 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

दिल्ली के किस इलाके में कितना AQI?

नए साले पहले दिन आज दिल्ली का ओवरऑल AQI 372 रिकॉर्ड हुआ. सोनिया विहार में 423, आनंद विहार में 421, द्वारका में 400, मुंडका में 413, विवेक विहार में 404, पंजाबी बाग में 400, वजीपुर में 413, पुसा में 374, आरके पुरम में 389, रोहिणी में 414, ओखला फेज 2 में 388, अलीपुर में 384 और जहांगीरपुरी में 412 वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रहा. ऐसे में 400 से ज्यादा AQI के साथ आज भी कई इलाके रेड जोन में हैं.

विज्ञापन

दिल्ली में 3 दिन बारिश होने का अलर्ट

IMD के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, वहीं उत्तरी हरियाणा और आस-पास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. दक्षिणी पंजाब और आस-पास के क्षेत्रों में 150 समुद्री मील की रफ्तार वाली पश्चिमी जेट स्ट्रीम चल रही है, जिसके असर से दिल्ली में आज, कल और परसो आसमान में बादल छाए रहेंगे. उसके बाद 6 जनवरी तक घना कोहरा छा सकता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola