Delhi NCR Weather Forecast: पिछले तीन दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश के चलते दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी मौसम सुहावना हो गया है। उमस और गर्मी करीब-करीब छूमंतर है, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच बताया जा रहा है कि मानसून अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में विदा हो सकता है, लेकिन इस दौरान बारिश होने के आसार कम ही हैं।
5 डिग्री तक गिरा तापमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में औसतन तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। ऐसे में लोगों का सिर्फ पंखे से ही काम चल रहा है। तुलनात्मक रूप से एयरकंडीशन बंद रहे या फिर कम चले।
मिली गर्मी से राहत
इस बीच आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते सोमवार को भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके बाद बारिश का दौर थम जाएगा, लेकिन गर्मी वह असर नहीं दिखाएगी जो पूर्व में दिखा रही थी।
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के चलते सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।
पिछले सप्ताह 40 के पार चला गया था पारा
पिछले सप्ताह ही दिल्ली-एनसीआर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी थी, जिसके चलते 85 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया था। 1938 के बाद इस बार सितंबर के प्रथम सप्ताह में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। इस बीच के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को भी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आगामी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
मंगलवार से थम जाएगी बारिश
इस बीच यह भी जानकारी है कि शनिवार से शुरू हुआ बारिश का दौर सोमवार के बाद पूरी तरह से थम जाएगा, लेकिन गर्मी पूर्व की तरह शायद परेशान नहीं करे। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई में अभी समय है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अब तेज बारिश होने के आसार बेहद कम हैं।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
48 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
56 mins agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
6 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
9 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
19 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
21 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines