Delhi-NCR Rains: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में रविवार सुबह बारिश हुई। बारिश के साथ कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी खबर है। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद जैसे एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में भी भारी बारिश हुई।
क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (RWFC) ने भविष्यवाणी की है कि पूरी दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। RWFC उत्तर-पश्चिम भारत और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के लिए मौसम का पूर्वानुमान प्रदान करता है। बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों में दिल्ली में मानसून सीजन की पहली बारिश होने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन रविवार सुबह गरज के साथ दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई।
25-27 जून के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
IMD ने नई दिल्ली में 25-27 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। राजधानी के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई थी, जबकि शनिवार रात तक बारिश में वृद्धि देखी गई।
इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा था कि अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी मध्य और राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
विभाग के मुताबिक, 25 जून को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। 24-28 जून के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी/बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
बता दें कि सुस्त शुरुआत के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ा है। मानसून महाराष्ट्र, पूरे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा के कुछ हिस्सों को कवर कर चुका है।
क्या होता है येलो अलर्ट?
बता दें कि मौसम विभाग की ओर से जारी येलो अलर्ट का मतलब खतरे की घंटी जैसा होता है। विभाग येलो अलर्ट जारी कर खराब मौसम की आगामी स्थिति को बताने के लिए इसे जारी करता है, यानी मौजूदा स्थिति में खतरा नहीं है, लेकिन कभी खतरनाक स्थिति आ सकती है।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
15 mins agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
5 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
6 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
9 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
11 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
12 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines