Delhi-NCR Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे NCR में आज मौसम ने करवट ली है, जिसके साथ यहां का बहुत ही खुशनुमा हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह से हल्की बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान का कहर झेल रहे दिल्ली के लोगों को इस हल्की बारिश से काफी राहत मिली है। सुबह हुई इस हल्की बारिश से लोगों को न सिर्फ बढ़ती गर्मी से राहत मिली है, बल्कि इससे वायु प्रदूषण भी थोड़ा सा कम हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बताया है कि अगले 2 दिन यानी वीकेंड पर मौसम कैसा रहेगा?
2 दिन का येलो अलर्ट
दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक दिल्ली-NCR के तापमान में मामूली बदलाव होगा। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि 27 और 28 फरवरी को तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, इसके बाद भी दिल्ली में गर्मी बढ़ती रहेगी।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: महाशिवरात्रि पर गुजरात के लिए IMD का येलो अलर्ट; भीषण गर्मी की चेतावनी
हल्की बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में अगले 2 दिनों तक हल्की बारिश और तेज हवाएं बहेंगी। इसको लेकर विभाग ने दिल्ली-NCR में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इससे शाम तक दिल्ली-NCR का तापमान 6 डिग्री तक कम होने की उम्मीद है। बता दें कि बुधवार को दिल्ली का तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो मंगलवार की तुलना में 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
46 mins agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
14 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
17 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
19 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
20 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
21 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
23 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines