Delhi-NCR Weather: पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। कुछ दिनों की राहत के बाद फिर से दिन में सूरज की चिलचिलाती धूप से लोगों की हालत खराब हो रही थी, लेकिन बीते दिन से ही राहत देने वाली हवाएं चलनी शुरू हो गईं और कई जगह पर घने बादल छाने लगे। 8 अगस्त को दिल्ली-NCR के कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई। वहीं, 9 अगस्त को दिल्ली-नोएडा समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। आसमान में अभी भी घने और काले बादल छाए हैं। हालांकि, बारिश के बाद थोड़ी उमस महसूस हो रही है, जो तेज बारिश के बाद कम हो सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों के लिए बारिश और गर्मी का अपडेट दिया है।
आज कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ला में तेज बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: भयंकर बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 6 दिन मौसम खराब रहने की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मिजाज?
आंधी-तूफान की चेतावनी
कल रात से ITO जाने वाले रास्ते पर जाम की समस्या देखने को मिल रही है। बारिश के बाद पानी भरने के चलते गाड़ियों की रफ्तार भी कम हो गई है, जिससे लोग जाम में फंसे हैं। दिल्ली में बीती रात से ही सड़कों पर पानी भरा हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, मौसम विभाग की तरफ से 12 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है।
हिमाचल प्रदेश में अभी भी हालात सामान्य नहीं हैं। नामसून के सीजन में प्रदेश में भारी तबाही हुई है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज और कुछ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें: नदियों में उफान, डूबे गांव-शहर… पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
4 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
5 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
6 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
7 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
8 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
9 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
12 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines