Delhi AQI: दिल्ली में गर्मी से भले ही राहत मिल गई हो, लेकिन जहरीली हवा से राहत नहीं मिल पा रही है. राजधानी में अभी भी AQI 381 दर्ज किया गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने बताया कि ‘आज सुबह आनंद विहार के आसपास की हवा में जहरीली धुंध की परत छाई हुई है, वहीं इस इलाके का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 381 दर्ज किया गया है. ये ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रखा जाता है. इसके अलावा, दिल्ली के मौसम में भी हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है. यहां पर बीते दिन न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जानिए आने वाले समय में दिल्ली-NCR का मौसम कैसा रहेगा?
कहां पर कितना AQI?
दिल्ली के कई इलाकों में आज भी AQI बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है. अक्षरधाम इलाके से आज सुबह धुंध की चादर देखी गई. CPCB के मुताबिक, यहां का AQI 381 दर्ज किया गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. वहीं, गाजीपुर इलाके में AQI 345 तक रहा, जो बेहद खराब श्रेणी में रखा जाता है. इसके अलावा, धौला कुआं में वायु गुणवत्ता सूचकांक 365 पर रहा. ये भी बहुत खराब श्रेणी में ही आता है.
ये भी पढ़ें: Delhi AQI: दिन-ब-दिन बढ़ रहा दिल्ली की हवा में जहर, 10°C तक जाएगा तापमान, IMD का ताजा अपडेट
आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से सर्द हवाएं चल रही हैं. बीते दिन न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. वहीं, आज अधिकतम तापमान 24 से 25 या 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. पिछले कुछ दिनों से दिन में भी तापमान गिरता जा रहा है. रात में ठंडक ज्यादा हो रही है. वहीं, कई जगह पर हल्का कोहरा भी देखा जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, 18 नवंबर से 23 नवंबर तक सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे. साथ ही हल्का कोहरा भी देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें: कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार रहें दिल्ली वाले, IMD ने दिया ताजा अपडेट, 383 पर पहुंचा AQI
संबंधित खबरें
दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
2 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
4 hrs agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
6 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
8 hrs agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
8 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
10 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
11 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
15 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
15 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines