Delhi NCR AQI Latest Update: दिल्ली में रविवार को जहां सीजन का पहला स्मॉग देखने को मिला, वहीं सोमवार को सीजन का पहला कोहरा दिखा। हालांकि दिल्ली में स्मॉग की चादर बिछी हुई है, लेकिन साथ में हल्का कोहरा भी रहा। इससे सुबह के समय कोल्ड वेव महसूस हुई और ठंड लगी, लेकिन दिल्ली के लोग वायु प्रदूषण से परेशान हैं। इसलिए आजकल लोग AQI चेक करने के बाद ही घर से निकलते हैं। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अपडेट के अनुसार, दिल्ली में आज AQI 373 है, लेकिन राजधानी के 12 इलाकों में आज AQI 400 से से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है। आइए जानते हैं कि आज किन 12 इलाकों में सांसों पर संकट मंडराया रहेगा?
दिल्ली में सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को दिल्ली में सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 4 नवंबर 2024 की सुबह अधिकतम तापमान 30.57 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 19.05 °C और 32.76 °C रहने के आसार हैं। आज हवा में नमी 23% है और हवा की स्पीड 23 किलोमीटर प्रति घंटा है। 10 नवंबर तक स्मॉग के हालात ऐसे ही बने रहेंगे।
इन इलाकों में स्मॉग लेवल 400 पार
जहांगीरपुरी—–413
मुंडका———-400
आनंद विहार—433
अशोक विहार—409
बुराड़ी क्रॉसिंग—408
मोती बाग——400
प्रतापगंज——-402
पंजाबी बाग—-404
रोहिणी———409
विवेक विहार—421
वजीरपुर——-414
द्वारका———407
संबंधित खबरें
दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
1 hr ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
1 hr agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
3 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
3 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
7 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
7 hrs agoदिवाली से पहले सफाई पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, रात में भी होगी सफाई
8 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
10 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines